यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Cylinder Blast: नोएडा में समोसा बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फटा, सात लोग झुलसे
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उप ...और पढ़ें

HighLights
- गांव सलारपुर में शनिवार दोपहर हुआ हादसा
- घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गौरव भारद्वाज, नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में शनिवार दोपहर समोसा बनाते समय एलपीजी का छोटा सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव सलारपुर में भूप सिंह के मकान में रणधीर नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं।

शनिवार दोपहर वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे। तभी एलपीजी के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर फट गया।
ये लोग हुए घायल
सिलेंडर की चपेट में आने से जिला बदायूं की मालती देवी (50), जिला जालौन के विजय (32), विजय की पत्नी माया (25), विजय का पुत्र कान्हा (11), बिहार की गुड़िया (32), रणधीर और सरोज (22) झुलस गए।

Also Read-
बहुत तेज थी सिलेंडर फटने की आवाज
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार शुरू कर दिया है। चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।
समोसा बनाते समय छोटा सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।
-एसीपी रजनीश वर्मा

