विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले पंडित को कोर्ट ने भेजा समन, पाकिस्तानी पति ने डाली थी याचिका

Published: Mon, 15 Apr 2024 10:53 PM (IST)

Sachin Seema Haider पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर व रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा की शादी कराने वाले पंडित को ...और पढ़ें

सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले पंडित को कोर्ट ने भेजा समन
सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले पंडित को कोर्ट ने भेजा समन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर व रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा की शादी कराने वाले पंडित को जिला न्यायालय ने समन भेजा है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के अधिवक्ता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर कोर्ट ने समन जारी कर मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की है। अधिवक्ता मोमिन मलिक की याचिका अदालत में स्वीकार की गई है।

अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को कोर्ट में चुनौती दी है। कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए हैं, उनको मामले में पक्षकार बनाया गया है।

शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, मतांतरण को भी कोर्ट में चुनौती दी गई। बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर पबजी खेलते दौरान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आ गई थी।

वह अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी और सचिन से शादी की थी। दोनों वर्तमान में रबूपुरा में रह रहे है।

ये भी पढ़ें- देशभर में गजराज की हुईं दर्दनाक मौतें, करंट से 100 और ट्रेन की चपेट में आने से 15 हाथियों की गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।