Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Best Bus Depot: नोएडा डिपो ने प्रदेश में गाड़ा परचम, परिवहन निगम की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 07:56 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में नोएडा डिपो ने पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद दूसरे और चित्रकूटधाम तीसरे स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा ड ...और पढ़ें

    नोएडा को परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में प्रदेश में रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।
    नोएडा को परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में प्रदेश में रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।

    HighLights

    1. क्षेत्र की रैंकिंग में चित्रकूट धाम को दूसरा व गाजियाबाद को मिला तीसरा स्थान
    2. डिपो की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहा लखनऊ

    जितेंद्र सिंह, ग्रेटर नोएडा। नोएडा को परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में प्रदेश में रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। रैंकिंग में गाजियाबाद को दूसरा व चित्रकूटधाम को तीसरा तीसरा स्थान मिला है। वहीं प्रदेश के 108 डिपो में से ग्रेटर नोएडा डिपो को रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर लखनऊ रहा।

    निगम की मुख्यालय समिति द्वारा जुलाई महीने में किए गए मूल्यांकन में यह रैंकिंग दी गई है। मासिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रबंधन और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो हेतु संचालन के चार प्रतिफलों आय प्रतिदिन, बस उपयोगिता, ईंधन औसत व लाभ प्रतिबस प्रतिदिन के आधार पर चयन किया जाता है।

    सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो और तीन सेवा प्रबंधक का चयन

    सेवा प्रबंधक हेतु संचालन के चार प्रतिफलों ऑन रोड प्रतिशत, बस उपयोगिता, ईंधन औसत और व्यय प्रतिबस प्रतिदिन में निर्धारित अवधि के अंदर उपलब्धि और गत वर्ष के सापेक्ष वृद्धि के आधार पर मूल्यांकन करते हुए प्राप्त कुल अंकों के आधार पर रैंकिंग अनुसार प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ तीन क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो और तीन सेवा प्रबंधक का चयन किया गया है।

    रैंक पाने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र

    चयन समिति में मुख्यालय के एमडी, एडिशनल एमडी, सीजीएम व जीएम इसका चयन करते हैं। परिवहन निगम के प्रतिफलों में बढ़ातेरी के लिए निगम मुख्यालय द्वारा पिछले साल फरवरी में मासिक प्रोत्साहन योजना शुरू की गई थी। रैंकिंग में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले डिपो के अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    18 रूट पर चलती है बसें

    ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा 18 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, आगरा, कासगंज, कायमगंज, अलीगढ़ व अन्य रूटों पर ग्रेटर नोएडा डिपो से बसों का संचालन किया जाता है।

    डिपो के कर्मचारियों के योगदान से यह संभव हो पाया है। भविष्य में भी अपेक्षा है कि इसी तरह कार्य करते हुए डिपो को उन्नति की ओर ले जाएंगे। - अनिल कुमार शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा डिपो

    यह भी पढ़ेंः Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर आया बड़ा अपडेट, यीडा ने बता दिया कब हो सकता है शिलान्यास