Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में युवती ने पिता और केबल मैकेनिक को मारा चाकू, खुद को गैस से जलाने की कोशिश की

    By Gaurav SharmaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 10:25 PM (IST)

    नोएडा में एक युवती ने रविवार को पिता और घर में काम करने आए केबल मैकेनिक पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं सिलेंडर से गैस निकालकर खुद को आग लगाने का प् ...और पढ़ें

    नोएडा में युवती ने पिता और केबल मैकेनिक को मारा चाकू
    नोएडा में युवती ने पिता और केबल मैकेनिक को मारा चाकू

    नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 में एक युवती ने रविवार को पिता और घर में काम करने आए केबल मैकेनिक पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं सिलेंडर से गैस निकालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    मानसिक रूप से अस्वस्थ है लड़की

    पुलिस के मुताबिक सेक्टर-22 में विजेंद्र की बेटी मोनिका मानसिक रूप से अस्वस्थ है। रविवार को उसके घर पर टीवी का केबल ठीक करने के लिए मैकेनिक रामचंद्र आया था। वह घर में केबल ठीक कर रहा था कि मोनिका ने उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

    पिता और मैकेनिक पर चाकू से हमला

    शोर सुनकर युवती के पिता विजेंद्र भी पहुंच गए। उन्होंने बेटी के हाथ से चाकू छीनने की कोशिश की तो युवती ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती ने सिलेंडर से गैस निकालकर आग लगाने का प्रयास किया।

    फिर पुलिस की टीम ने युवती व उसके पिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं केबल मैकेनिक को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवती पहले भी कई बार इस तरह की घटना कर चुकी है।

    खबरें और भी