Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोएडा में 10 घंटे से ज्यादा जाम में जूझे लोग, वाहनों की लगी लंबी कतार; सड़क पर गिरा था 80 टन का लोहे का चक्का

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 09:15 PM (IST)

    सेक्टर 58 अंडरपास के पास करीब 80 टन का लोहे का गोल चक्का ट्रक से सड़क पर गिर गया। इसके बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया है। सुबह से ऑफिस के लिए निकलने वालो ...और पढ़ें

    नोएडा में 10 घंटे से ज्यादा जाम में जूझे लोग
    नोएडा में 10 घंटे से ज्यादा जाम में जूझे लोग

    नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर-60 अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक से 80 टन वजनी लोहे का चक्का मेट्रो पिलर से टकराकर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के चलते सेक्टर-60 अंडरपास ब्लॉक हो गया।

    जाम से जूझते रहे लोग

    दिनभर ट्रैफिक पुलिस चक्का हटवाने में लगी रही और वाहन चालक जाम से जूझते रहे। शाम तक जब चक्का नहीं हट सका तो राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से लेकर शहर में कई मार्गों पर चक्का जाम लग गया। यहां से डायवर्ट हुआ ट्रैफिक काेतवाली फेज-तीन के सामने बने यूटर्न से हाेकर आगे निकाला गया।

    दिनभर रही जाम की स्थिति

    इस कारण से एलिवेटेड रोड से सेक्टर-71 और पर्थला फ्लाईओवर से फेज-तीन की ओर आने वाले वाहन यू-टर्न पर आकर फंस गए और लंबा जाम लग गया। सेक्टर-60 अंडरपास ब्लॉक होने से तीन जगहों की ओर जाने वाला ट्रैफिक फेज-तीन यू-टर्न पर आकर मर्ज हुआ और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

    मिनटों का सफर घंटों में पूरा

    ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी यहां दिनभर यातायात काे व्यवस्थित करने में लगे रहे, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो सके। सेक्टर-60 अंडरपास शुक्रवार की सुबह तीन बजे से रात नौ बजे तक चक्का जाम रहा। शाम को पीक आवर में सड़कों पर वाहनों का दवाब बढ़ गया। जिसके चलते चक्का जाम लग गया और मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ।

    दो बार चक्का हटाने में मिली असफलता

    डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि करीब 80 टन वजनी लोहे का चक्का गाजियाबाद से मध्य प्रदेश जा रहा था। ट्रक से गिरा लोहेनुमा चक्का का वजन 80 टन है। शुरुआत में जानकारी दी गई कि इसका वजन 40 टन है। जिसके लिए 80 टन वजन उठाने की क्षमता वाली क्रेन मंगवाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 100 टन वजन उठाने की क्षमता वाली क्रेन लगाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    खबरें और भी

    इसके बाद 100-100 टन वजन उठाने की क्षमता वाली क्रेन को मंगवाने में समय अधिक लग गया। शाम करीब छह बजे चक्का को ट्रक में रखवाकर नजदीकी पेट्रोल पंप पर खड़ा करवा दिया है। ट्रक को सीज करते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    इनपुट- गौरव भारद्वाज