विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह सदस्य हुए गिरफ्तार; होटल के बाहर से चंद मिनटों में उड़ा देते थे वाहन

Published: Mon, 22 Jul 2024 05:03 PM (IST)

Noida Police नोएडा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गिरोह ...और पढ़ें

नोएडा पुलिस ने एक गिरोह के छह सदस्यों को 10 कार के साथ गिरफ्तार किया है। जागरण फोटो
नोएडा पुलिस ने एक गिरोह के छह सदस्यों को 10 कार के साथ गिरफ्तार किया है। जागरण फोटो

HighLights

  1. एक गिरोह के छह सदस्य हुए गिरफ्तार।
  2. ऑन डिमांड चोरी करते थे लग्जरी कार।
  3. आरोपितों के पास से बरामद हुई 10 कार।

जागरण संवाददाता, नोएडा। Noida Police नोएडा दिल्ली एनसीआर से ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-113 एफएनजी रोड पर भारत अस्पताल के पास से इन आरोपितों को अरेस्ट किया है। गिरोह के सदस्य पंजाब, नार्थ ईस्ट समेत 11 राज्यों में चोरी की कारों को शौकीन लोगों को खपा रहे थे।

यह भी पढ़ें- 16 मिनट में नोएडा की गेटेड सोसायटी से तीन तोला सोना ले उड़े चोर, CCTV फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

बताया गया कि ये बदमाश होटल आदि के बाहर खड़ी मंहगी कार को चंद मिनटों में उड़ा ले जाते हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की 10 कार बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें- Shamli News: नई नवेली दुल्हन पति को बेहोश कर भागी, ससुराल आए 'मामा के लड़कों' के लिए मंगाई कोल्डड्रिंक, फिर कर दिया घर साफ

16 मिनट में नोएडा की गेटेड सोसायटी से तीन तोला सोना ले उड़े चोर

सेक्टर 20 कोतवाली के सेक्टर 25 स्थित जलवायु विहार में रहने वाली मीडियाकर्मी ऋचा बाजपेयी के बंद फ्लैट में चोरों ने 16 मिनट में चोरी को अंजाम दिया। दो चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।

पड़ोस में रहने वाली आंटी ने पीड़िता को चोरी की घटना की जानकारी दी। चोर फ्लैट से तीन तोले वजन के सोने के गहने चोरी कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मीडियाकर्मी ने अधूरी शिकायत दर्ज करने का आरोप लगाया है।

पड़ोस की आंटी ने कॉल कर बताई घटना

ऋचा बाजपेयी ने बताया कि जलवायु विहार के वाई-70 फ्लैट में किराये पर रहती हैं। पिछले दिनों किसी काम से कानपुर अपने घर गई हुई थीं। 18 जुलाई की सुबह पड़ोस में रहने वाली आंटी का फोन आया और उन्होंने फ्लैट का ताला टूटा होने व चोरी के बारे में बताया।

शाम को नोएडा वापस आने पर पाया कि फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की गई है। फ्लैट में सारा सामान तो सुरक्षित था, लेकिन अलमारी खुली हुई थी। सोने की दो चैन, दो जोड़ी सोने के ईयरिंग व एक पेंडेंट था। तीनों का वजन करीब तीन तोले है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।