विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shamli News: नई नवेली दुल्हन पति को बेहोश कर भागी, ससुराल आए 'मामा के लड़कों' के लिए मंगाई कोल्डड्रिंक, फिर कर दिया घर साफ

Published: Mon, 22 Jul 2024 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2024 03:14 PM (IST)

लुटेरी दुल्हन का एक और मामला सामने आया है। शामली में दस दिन पहले आई एक नई दुल्हन अपने साथियों ...और पढ़ें

Shamli News: खबर में दुल्हन का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
Shamli News: खबर में दुल्हन का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. रुड़की के पास से हुई थी युवक की एक सप्ताह पहले शादी
  2. बाइक सवार युवकों को बताया था रिश्तेदार

संवाद सूत्र, जागरण, कांधला/शामली। Shamli News: एक नवविवाहिता अपने पति को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से नगदी और जेवरात लेकर दो युवकों के साथ फरार हो गई है। महिला के ससुर ने बहू और दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक युवक की शादी दस दिन पूर्व उत्तराखंड राज्य के रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ हुई थी। रविवार को दंपती अपने घर पर था, जबकि महिला का ससुर घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक महिला के घर पर पहुंचे। पति के पूछने पर महिला ने बताया कि दोनों उसके मामा के लड़के हैं।

पति को कोल्डड्रिंक लेने भेजा

रिश्तेदार घर आने पर महिला ने पति को कोल्डड्रिंक लेने के लिए भेज दिया। युवक कोल्डड्रिंक लेकर घर पहुंचा, तो पत्नी ने कहा कि नमकीन भी ले आओ। युवक नमकीन लेने के लिए चला गया, इस दौरान महिला ने उसके कोल्डड्रिंक के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवक नमकीन लेकर घर आया और सभी ने नमकीन ओर कोल्डड्रिंक पिया। इस दौरान महिला ने नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक अपने पति को पिला दिया। कोल्डड्रिंक पीने पर युवक बेहोश हो गया।

घर से नकदी और जेवर समेटकर फरार

आरोप है कि महिला घर से हजारों की नगदी एवं जेवरात समेटकर दोनों युवकों के साथ फरार हो गई। काफी देर के बाद महिला का ससुर घर आया, तो देखा कि युवक बेहोश जमीन पर पड़ा हुआ है। ससुर ने बहू को काफी आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने घर के अंदर जाकर देखा, तो अलमारी से रुपए ओर जेवरात गायब मिले। युवक को पड़ोस में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। होश आने पर युवक ने सारा माजरा बताया।

पीड़ित महिला के ससुर ने बहू और उसके दोनों साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: यूपी सरकार के आदेश का मेरठ में दिखा असर; मुस्लिम ढाबे का संचालन करेगा हिंदू, नया एग्रीमेंट हुआ

ये भी पढ़ेंः करहल में रिजॉर्ट पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद गरमाई राजनीति; लालू के दामाद बोले- कार्यकर्ताओं में भय फैलाने के लिए तोड़ा

पत्नी के नए जेवर दिए थे बनवाने के लिए

दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी संदीप ने बताया कि बागपत जनपद के कस्बा दोघट निवासी प्रमोद वर्मा ने कई माह से उसके घर में बनी दुकान किराए पर जेवरात की दुकान कर रहा था। पीड़ित ने अपनी पत्नी के लाखों रुपए के जेवरात सुनार को देकर दोबारा से नए डिजाइन के बनाने के दिए थे। पीड़ित ने उसे 50 हजार रुपए की नगदी दी थी।

आरोप है कि सुनार जेवरात व नगदी लेकर अपनी दुकान बंद करते हुए फरार हो गया है। रविवार को पीड़ित दंपती ने आरोपित सुनार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।