Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill पर बोलीं सीमा हैदर, पाकिस्तान में महिला को समझते हैं पैरों की जूती, लेकिन भारत में...

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:32 PM (IST)

    पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ ...और पढ़ें

    Women Reservation Bill पर बोलीं सीमा हैदर।
    Women Reservation Bill पर बोलीं सीमा हैदर।

    HighLights

    1. महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सीमा हैदर
    2. पाकिस्तान में महिला को समझते हैं पैरों की जूती: सीमा
    3. मोदी सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान: सीमा हैदर

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।

    पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। सीमा अपनी वीडियो में कहती हैं कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण काम किया है। मैं मोदी सरकार के काम से बहुत खुश हूं।

    यह देंखें वीडियो

    वो वीडियो में आगे कहती हैं- पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं, लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है, बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं। साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत का मान बढ़ाएगा यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, IICC के उद्घाटन के 2 दिन में हुई एक तिहाई आयोजनों की बुकिंग

    इससे पहले उनका गणेश चतुर्थी के मौके पर भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने घर में श्री गणेश की पूजा करती हुई दिख रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill से बदलेगी दिल्ली विधानसभा की तस्वीर, कभी भी 10 नहीं हुई महिला MLAs की संख्या

    खबरें और भी