विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच दिनों तक गौतमबुद्धनगर में भारी वाहनों के एंट्री पर बैन, ट्रेड शो व Moto GP के चलते ट्रैफिक रूट में बदलाव

By MOHD BilalEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 19 Sep 2023 10:58 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 व बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी के आयोजन के चलते गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार ...और पढ़ें

पांच दिनों तक गौतमबुद्धनगर में भारी वाहनों के एंट्री पर बैन
पांच दिनों तक गौतमबुद्धनगर में भारी वाहनों के एंट्री पर बैन

नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 व बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी के आयोजन के चलते जिले में बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दिल्ली बार्डर से गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बार्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर प्रतिबंध नहीं

आकस्मिक स्थिति में आपातकालीन वाहन नोएडा ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-9355057380 पर सहायता ले सकेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े दूध, फल, सब्जी, एबुलेंस, चिकित्सा सेवा आदि वाहनों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

आकस्मिक स्थिति में चिकित्सीय वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मार्शल मोटर साइकिल की सहायता से सुलभ यातायात लेन प्रदान की जाएगी। ऑटो-ई-रिक्शा किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर नहीं खड़े होंगे। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सड़क के रास्ते UP इंटरनेशनल ट्रेड शो पहुंचेंगी राष्ट्रपति, काफिला निकलने से 10 मिनट पहले रोका जाएगा ट्रैफिक

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से अलीगढ़ की ओर जाने पर ऐसा रहेगा यातायात

  • दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन दिल्ली क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच-9, 24, 91 से जा सकेंगे।
  • नोएडा क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले नान कामर्शियल वाहन एमपी-1, एमपी-2, एमपी-3 व डीएससी मार्ग से न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, एनआइबी, माडल टाउन, छिजारसी से गंतव्य को जा सकेंगे।
  • दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन कामर्शियल वाहन एनएच0-9, एनएच-24, एनएच-91 से जा सकेंगे।
  • आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन अलीगढ़ टप्पल से बुलंदशहर व मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन किसान चौक से तिगरी, पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 से गंतव्य को जा सकेंगे।
  • ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गों का प्रयोग कर किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

  • फेज-2 क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले गैर व्यावसायिक वाहन डीएससी रोड होकर न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा, सोरखा, पर्थला, छिजारसी, माडल टाउन होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  • दिल्ली आश्रम की ओर से डीएनडी, चिल्ला होकर सेक्टर-16, 37 जाने वाली डीटीसी बसें मयूर विहार से कोंडली, झुंडपुरा होकर स्टेडियम चौक से रजनीगंधा होकर डिपो सेक्टर-16 नोएडा जा सकेगी।
  • सिटी सेंटर, सेक्टर-37, बोटनिकल गार्डन से परीचौक जाने वाली यात्री बसें सेक्टर-44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सेक्टर-93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कामर्शियल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकेगी।
  • आगरा की ओर से आने वाली बसे यमुना एक्सप्रेस-वे से जेवर कस्बा की ओर उतरकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर, खुर्जा होकर गंतव्य को जा सकेगी।
  • परीचौक से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर मथुरा, आगरा, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाली यात्री बसें डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क से सिरसा गोलचक्कर होकर सैमवाक कंपनी के सामने से घंघौला चौक, खेरली नहर, बिलासपुर होकर दनकौर बाईपास से रबूपुरा से सर्विस रोड होकर आगरा की ओर चढ़ने वाले लूप से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेगी।

ये भी पढ़ें- 11 साल में पहली बार बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, तीन दिन आगरा से नोएडा तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वालों के लिए ऐसा रहेगा यातायात

  • दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपोमार्ट, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से चलकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में किसान चौक होकर सूरजपुर से एक्सपो मार्ट तक आ सकेंगे।
  • बुलंदशहर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर व आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर एक्सपो मार्ट जा सकेंगे।
  • एक्सपो मार्ट के पास नासा गोलचक्कर के अन्दर बनी पार्किंग बनाई गई है। जहां जीएल बजाज कालेज परिसर को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
  • विशेष परिस्थितियों में जब यातायात का दबाव नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर होगा उस स्थिति में एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत कोई भी वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को नहीं जाएगा। बल्कि सभी वाहन पार्किंग से निकलकर उपरोक्त मार्गों एवं एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, परी चौक मार्ग से दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, अलीगढ़ आदि सुझाए गए निर्धारित मार्ग से ही गंतव्य को जाएगे।

मोटो जीपी में आने वालों के लिए ऐसा रहेगा यातायात

  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, बुलंदशहर की ओर से आने वाले दर्शक एग्जिट-2ए, 2सी से उतरकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के नार्थ, वेस्ट, साउथ, ईस्ट जोन गेट के प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित स्टैंड में जा सकेंगे।
  • आगरा, मथुरा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले दर्शक चपरगढ कट से उतरकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के साउथ, ईस्ट जोन गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर टिकट में अंकित स्टैंड में जा सकेंगे।
  • आयोजन के दौरान बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा की व्यवस्था की गई है। मेट्रो स्टेशन बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-148, डेल्टा-1 एवं डिपो ग्रेटर नोएडा से दर्शकों को शटल बस सेवा के द्वारा नार्थ, वेस्ट और साउथ, ईस्ट जोन गेट से प्रवेश कर स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।