यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, नोएडा में सबसे सर्द रही सोमवार की सुबह
नवंबर माह बीतने के साथ ठंड ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते शीतलहर चल रही है। मंगलवार को ...और पढ़ें

HighLights
- घरों से बाहर निकले लोगों ने किया ठंड का अहसास
- न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा
जागरण संवाददाता, नोएडा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम पारा प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। औद्योगिक नगरी में सोमवार को सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए।
आंकड़ों की माने तो सोमवार का दिन इस सीजन का अबतक की सबसे सर्द दिन रहा। इससे घरों से बाहर निकले लोगों ने ठंड का अहसास किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक कोहरे के साथ धुंध की चादर रही।
तेज हवा चलने से घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की कंपकंपी छूट गई। खुले स्थानों पर बुरा हाल रहा, जबकि बंद स्थानों पर गलन का सामना करना पड़ा। रात में मुसीबत और बढ़ गई।
.jpg)
तापमान में गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूटी
न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट और आसमान में बादल छाए रहने से स्थिति ज्यादा गंभीर रही है।
.jpg)
नवंबर माह बीतने के साथ ठंड ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह से शाम तक लोग धूप तरस रहे हैं। दोपहर एक बजे के आसपास सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन कोहरे की चादर के पीछे छवि भर दिखी। सुबह और शाम कई जगह सड़क के किनारे लोग अलाव ताप रहे हैं। चाय की स्टालों पर अधिक भीड़ नजर आने लगी है।
Also Read-
सुबह से लेकर शाम तक चलेंगी बेहद सर्द हवाएं
मौसम विज्ञानी का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते शीतलहर चल रही है। मंगलवार को ठंड और बढ़ने के आसार हैं। साल के अंतिम दिन तक निचला तापमान पांच डिग्री तक जा सकता है। जबकि दिन के पारे में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह से लेकर शाम तक बेहद सर्द हवाएं चलेंगी।
खबरें और भी
हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार
सोमवार को सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 313 व नोएडा का 336 रहा। यह वायु प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी हैं। नॉलेज पार्क-3 में मानिटरिंग स्टेशन की मशीन में तकनीकी खराबी के कारण एक्यूआइ नहीं जारी हो सका, लेकिन नॉलेज पार्क- 5 में 346 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में एक्यूआइ बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा। इससे सांस रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
| क्षेत्र | AQI |
| सेक्टर-62 | 333 |
| सेक्टर-125 | 339 |
| सेक्टर-1 | 338 |
| सेक्टर-116 | 333 |
सिर, हाथ और पैर ढककर रखें लोग
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप शैलत ने बताया कि कि हर उम्र के लोगों को सिर, हाथ और पैरों को ढककर रखें। गर्म कपड़े पहनने होंगे। ठंडे पानी से नहीं नहाएं। गुनगुना पानी ही पिएं। कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम नहीं खाएं।