Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamuna Authority Plots: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट खरीदने का मौका, तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई; ये है पूरा प्रोसेस

    By JagranEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:43 AM (IST)

    Yeida Plot Scheme 2022 देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका है। यमुना प्राधिकरण ने आवासीय प्लाट योजना निकाली है। जिसके लिए ऑ ...और पढ़ें

    Yamuna Authority Plots: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट खरीदने का मौका, तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई
    Yamuna Authority Plots: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट खरीदने का मौका, तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना में आवेदन को लेकर लोग परेशान हैं। योजना में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है, लेकिन प्राधिकरण की वेबसाइट में कुछ तकनीकी अड़चन आ रही है, इससे लोगों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है। योजना के लिए अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। 

    प्राधिकरण की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर भी रिसीव नहीं हो रहा है। लोगों ने प्राधिकरण से तकनीकी गड़बड़ी को दूर कराने की मांग की है। यमुना प्राधिकरण ने सात सितंबर को 477 आवासीय भूखंड की योजना निकाली थी। इसमें 60 वर्गमीटर से लेकर दो हजार वर्गमीटर तक के विभिन्न श्रेणी के भूखंड शामिल हैं।

    7 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट

    सात अक्टूबर तक इस योजना में आन लाइन आवेदन किया जा सकते हैं। 15 नवंबर को योजना में मिले आवेदनों का ड्रा होगा। अभी तक करीब पंद्रह हजार लोग योजना के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। लेकिन कई लोगों के सामने योजना में आवेदन को लेकर परेशानी आ रही है।

    ग्रेटर नोएडा के ओम रायजादा आदि ने बताया कि तकनीकी त्रुटि की वजह से योजना में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि आवासीय योजना में ऑनलाइन आवेदन को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर किसी तरह की समस्या आ रहा है तो उसे दूर कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    • YEIDA की प्लाट स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://www.yamunaexpresswayauthority.com पर जाएं।
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
    • अब यहां पर मांगी गई सभी संबंधित जानकारियां भरें।
    • इसके बाद फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
    • लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपको अप्लीकेशन फार्म दिखेगा।
    • अब इस फार्म पर मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद सेव कर दें और इसके बाद नेक्स्ट टैब पर क्लिक करें।
    • यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका आवेदन सुरक्षित हो जाएगा।

    Ghaziabad: युवती के पिता को कॉल कर कहा- लड़की से शादी करा दो वरना कर लूंगा अपहरण, एक घंटे बाद हुई किडनैप

    नोएडा की डा. मोहिता शर्मा ने हुनर को बनाया समाज सेवा का जरिया, कर रहीं जरूरतमंदों की मदद