Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने रखी उद्यमियों की समस्याएं, एसीईओ ने दिए समाधान के निर्देश

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:47 PM (IST)

    एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात कर उद्यमियों की कई समस्याएं उठाईं। इनमें नौ साल से भूखंडों पर कब्जा न मिलना, अधूरी ...और पढ़ें

    एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात कर उद्यमियों की कई समस्याएं उठाईं। फाइल फोटो

    एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव से मुलाकात कर उद्यमियों की कई समस्याएं उठाईं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के साथ बैठक की। इस दौरान एसीईओ सुमित यादव, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार, ओएसडी नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे।

    एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि सेक्टर ईकोटेक तीन उद्योग केंद्र एक्टेंशन में 450 वर्ग मीटर का प्लाट एक उद्यमी को प्राधिकरण ने 2016 में आवंटित किया गया थ। उद्यमी ने सभी किस्तें जमा कर दी हैं, लेकिन नौ वर्ष बीतने के बावजूद प्राधिकरण द्वारा उद्यमी को अभी तक उक्त भूखंड का कब्जा नहीं दिया है।

    जल्द कब्जा देने के साथ ही हर्जाना भी दिया जाए। इसी तरह नोएडा ईकोटेक तीन उद्योग केंद्र एक में 250 मीटर औद्योगिक भूखंड पर कब्जा नौ वर्ष से नहीं दिया है। सेक्टर में ही मुख्य सड़क का दो स्थानों पुर निमार्ण किसी कारणवश रूका हुआ है जिसके कारण वाहनाें को आने-जाने में परेशानी होती है।

    नोएडा प्राधिकरण द्वारा किराया अनुमति आवंटित औद्यौगिक भूखंड के पूरे क्षेत्रफल पर लिया जाता है, चाहे आवंटी द्वारा निर्मित भवन का कुछ भाग ही किराये पर दिया हो। किराया अनुमति का शुल्क किराये पर दिए गए एरिया पर ही लिया जाए। अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।

    ट्रांसफर शुल्क को कम रखा जाए। नए यूनिफाइड रैगुलेशन नीति में इकाई निर्मित होने के बाद निश्शुल्क संचालन की अवधि को कम कर दिया गया है। विभिन्न विभागाें से, ग्रेप के कारण निर्माण कार्य पर रोक लग जाती है। ऐसे में समयाविधि बढ़ाई जाए। सौम्य श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर भूखंड पर कब्जा दिया जाए। जब तक स्थायी मार्ग का कार्य पूरा नहीं होता तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।

    खबरें और भी

    जानकारी दी कि सभी प्राधिकरणाें के लिए एक रूप बिल्डिंग बाईलाज बनाया जा रहा है जिसके बाद समस्या हल हो जाएगी। अदेयता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को हल किया जाए। अन्य मुद्दों पर जल्द सीईओ से वार्ता की जाएगी। इस दौरान एनईए महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, मोहन सिंह, सचिव राजन खुराना आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: पंचशील ग्रीन 1 रजिस्ट्री विवाद: हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को दिया 90 दिन का अल्टीमेटम