Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भांजे ने मामा को चार दिन बनाया बंधक, पिस्टल के दम पर खाते से उड़ाए 1.48 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:02 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में भांजे ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर मामा को चार दिन तक बंधक बनाया और पिस्टल की नोक पर उनके खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर ल ...और पढ़ें

    पिस्टल की नोक पर उनके खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए।

    पिस्टल की नोक पर उनके खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। 

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने पिस्टल की नोक पर मामा को चार दिन बंधक बना कर डेढ़ करोड़ रुपये उनके खाते से ट्रांसफर करने वाले भांजे समेत छह आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने मारपीट और भूखा रखने का भी आरोप लगाया है।

    गाजियाबाद के मुरादनगर के रावली रोड स्थित जीतपुर कालोनी निवासी कुलदीप शर्मा की जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। बताया कि इंजन आयल ट्रेडिंग का व्यापार बंद होने पर फर्म कैंसिल हो गई थी। आरोप है कि 15 जून 2025 को भांजा अभिषेक अपने दोस्त आकाश, नितेश, शिवम व दो अन्य ने फर्म की जीएसटी चालू कराकर व्यापार दोबारा शुरू कराने का झांसा दिया।

    16 जून को सेक्टर-68 स्थित निम्बस रियलटी द गोल्ड पाम बुलाया था। वहां उनसे आधार कार्ड के अलावा अन्य जरूरी कागजात ले लिए। इसके बाद इंजन आयल ट्रेडिंग के एक बड़े व्यापारी से मिलवाने के बहाने उन्हें लेकर गौर सिटी माल के स्टूडियो अपार्टमेंट ले गए, जहां उनके साथ मारपीट कर पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। आरोप है कि 16 से 19 जून तक आरोपित उन्हें बंधक बनाए रखे।

    भूख से तड़पने पर आरोपितों ने उन्हें अपना जूठा खाना खिलाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आनलाइन बैकिंग पासवर्ड ले लिया। इसके बाद चार दिनों में उनके खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उनका खाता फ्रीज कर दिया गया।

    खबरें और भी

    पीड़ित ने आरोपितों पर मामला दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं की, तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया मुरादनगर निवासी अभिषेक, बागपत निवासी आकाश चौधरी, नितेश, शिवम और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।