ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, नोएडा के सेक्टर 75 में बनेंगी नई सड़कें; जल्द शुरू होगा काम
विधायक पंकज सिंह ने नोएडा के सेक्टर-75 की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़कों की मरम्मत, यातायात जाम, स्ट्रीट लाइट और सार ...और पढ़ें
-1785121320087_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-75 की समस्याओं की समीक्षा की।
सड़क मरम्मत, यातायात जाम और स्ट्रीट लाइट पर निर्देश।
फेडरेशन-75 गठन और त्रिपक्षीय बैठक पर सहमति बनी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-75 की स्थिति और हालात जल्द बदलेंगें। पूर्व में लोगों की शिकायत पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार को स्थानीय निवासी और नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।
सेक्टर-26 स्थित कार्यालय में आयोजित इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न आवासीय सोसायटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-75 की वर्षों से लंबित समस्याओं का प्राथमिकता आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। वर्षा के बाद नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर सड़कों की मरम्मत का कार्य करेगा।
समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए
एपेक्स एथेना के एओए सचिव राहुल सिन्हा ने बताया कि विधायक ने समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सड़क कार्यों के साथ खराब स्ट्रीट लाइटों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने, डीसीपी ट्रैफिक द्वारा सेक्टर का शीघ्र निरीक्षण कर यातायात जाम की समस्या दूर करने और माल से हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
नई सुविधाओं के विस्तार पर भी सहमति
इसके अलावा ओपन जिम सहित सेक्टर के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास, सोसायटियों की आंतरिक रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, सेक्टर-15 सबस्टेशन से जुड़ी लोड शेडिंग समस्या का स्थायी समाधान और इंडोसम पार्क के समुचित विकास एवं नई सुविधाओं के विस्तार पर भी सहमति बनी।
यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम बनेगा जिले का पहला अवैध स्पीड ब्रेकर मुक्त क्षेत्र, सड़क निर्माण के साथ लागू होगी नई व्यवस्था
बैठक में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-75 की फेडरेशन-75 के गठन का अनुरोध किया। साथ ही सेक्टर-75 की 16 सोसाइटियों के लिए बिल्डर, नोएडा प्राधिकरण और निवासी प्रतिनिधियों की संयुक्त त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी, जिससे लंबित मुद्दों का समन्वित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।