इंदिरापुरम बनेगा जिले का पहला अवैध स्पीड ब्रेकर मुक्त क्षेत्र, सड़क निर्माण के साथ लागू होगी नई व्यवस्था
गाजियाबाद का इंदिरापुरम अब जिले का पहला अवैध ब्रेकर मुक्त क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां नगर निगम 1000 से अधिक अवैध ब्रेकरों को हटाएगा। सड़क सुरक्षा और ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
इंदिरापुरम से हटाए जाएंगे 1000 से अधिक अवैध ब्रेकर।
सड़क सुरक्षा हेतु केवल टेबल टॉप ब्रेकर ही बनाए जाएंगे।
अवैध ब्रेकरों से हुई दुर्घटनाओं के बाद लिया गया फैसला।
आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद। इंदिरापुरम जिले का पहला ऐसा क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां एक भी अवैध स्पीड ब्रेकर नहीं रहेगा। नगर निगम ने सड़क सुरक्षा और यातायात को बेहतर बनाने के लिए इंदिरापुरम को अवैध ब्रेकर मुक्त बनाने की योजना तैयार की है।
इंदिरापुरम में मौजूद एक हजार से अधिक अवैध ब्रेकर हटाए जाएंगे। साथ ही पुरानी सड़कों के पुनर्निर्माण के दौरान भी लोगों की मांग पर कहीं भी नए अवैध ब्रेकर नहीं बनाए जाएंगे।
इंदिरापुरम पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधीन था। अब यह नगर निगम को हस्तांतरित हो चुका है। अब निगम यहां की क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण करेगा।
मुख्य सड़कों पर बनाए जाएंगे टेबल ब्रेकर
इस दौरान सड़क निर्माण मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा और केवल उन्हीं स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, जहां नियम इसकी अनुमति देते हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सड़कों पर सामान्य ऊंचे ब्रेकर की जगह टेबल टाप ब्रेकर बनाए जाएंगे।
यह सामान्य स्पीड ब्रेकर की तुलना में अधिक चौड़े और समतल होते हैं। वाहन इन पर नियंत्रित गति से आसानी से गुजर सकते हैं, जिससे अचानक झटका नहीं लगता और दोपहिया वाहन चालकों के हादसे की आशंका भी कम रहती है।
ऐसे ब्रेकर पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करने में भी मददगार होते हैं। नगर निगम का यह फैसला हाल के वर्षों में अवैध ब्रेकरों से हुई दुर्घटनाओं के बाद लिया गया है।
इंदिरापुरम और राजेंद्र नगर में अवैध स्पीड ब्रेकर के कारण दो लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं के बाद नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अब बिना तकनीकी स्वीकृति और पुलिस की अनुमति के किसी भी सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया जाएगा।
खबरें और भी
इंदिरापुरम को पहले क्यो चुना
इंदिरापुरम जिला का पाश क्षेत्र है। जीडीए से हैंडओवर लेने के बाद इसकी सड़कों को पुनर्निर्माण करने की जरूरत है। ऐसे में नगर निगम के लिए यहां से सड़कों का पुनर्निर्माण के दौरान पुराने अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाना आसान होगा।
वहीं इंदिरापुरम में ही पहली बार स्पीड ब्रेकर के चलते दो पहिया वाहन चालक की मौत हो गई थी। इंदिरापुरम में शहर का ऐसा क्षेत्र है जहां 24 घंटे रौनक रहती है। इस क्षेत्र की आबादी अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। एक अनुमान के अनुसार यहां आठ से 10 लाख की आबादी निवास करती है।
इंदिरापुरम के सभी अवैध स्पीड ब्रेकर हटाए जाएंगे। यहां सड़कों का पुनर्निर्माण के दौरान ब्रेकरों को हटाने का कार्य किया जाएगा। अवैध ब्रेकर से हादसे का खतरा रहता है।
एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, नगर निगम