Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निक्की भाटी हत्याकांड: पति विपिन की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई, सास-ससुर को पहले मिल चुकी जमानत

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 08:28 AM (IST)

    निक्की भाटी हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई होगी। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को विपिन ने पत ...और पढ़ें

    निक्की भाटी हत्याकांड मामले में 16 फरवरी को पति की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। जागरण

    निक्की भाटी हत्याकांड मामले में 16 फरवरी को पति की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली अंतर्गत सिरसा गांव निवासी निक्की भाटी हत्याकांड मामले में आरोपी पति विपिन भाटी की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को जिला अदालत में सुनवाई होगी।

    घटना 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में हुई थी। पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी पति विपिन भाटी ने पत्नी निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। अस्पताल में निक्की की मौत हो गई थी। बहन कंचन भाटी ने विपिन व सास-ससुर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

    पति को मुठेभड़ में किया था गिरफ्तार

    आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने और सोशल मीडिया पर ब्यूटी पार्लर का प्रचार करने पर निक्की को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने आरोपी पति को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- निक्की भाटी हत्याकांड: आरोपी सास दया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

    इस मामले में अब तक निक्की की सास दया, ससुर सतवीर, जेठ रोहित को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अब विपिन की ओर से जमानत के लिए आवेदन किया गया है।