Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा: हीट स्ट्रोक के मरीजों को अब मौके पर ही मिलेगा इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने 31 एंबुलेंस को किया अपग्रेड

    Updated: Fri, 15 May 2026 03:49 AM (IST)

    नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने 31 एम्बुलेंस पर हीट स्ट्रोक से तत्काल राहत देने के लिए नई सुविधा शुरू की है। प्रशिक्षित मेडिकल टीमें मौके पर ही मरीजों को ...और पढ़ें

    नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने 31 एम्बुलेंस पर हीट स्ट्रोक से तत्काल राहत देने के लिए नई सुविधा शुरू की है। इमेज एआई

    नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने 31 एम्बुलेंस पर हीट स्ट्रोक से तत्काल राहत देने के लिए नई सुविधा शुरू की है। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, नोएडा। दिनोंदिन सूरज की बढ़ती तपिश में लोगों को हीट स्ट्रोक से राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 31 एम्बुलेंस पर नई सुविधा शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को 108 व 102 एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टीम के प्रशिक्षित स्टाफ को सामान मुहैया कराया गया। वहीं, टीम को बेहद कम समय में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।

    एंबुलेंस सेवा के प्रभारी सतवीर कुमार ने बताया कि सभी एंबुलेंस के स्टाफ को तापमान मापने के लिए थर्मामीटर, स्थेटिस्कोप, आइस बाक्स और ओआरएस के अलावा बेहद जरूरी दवाइयों की किट दी हैं। इसके अलावा एम्बुलेंस में मरीज को गर्मी से राहत देने के लिए ग्रीन कपड़े ही मुहैया कराए हैं।

    उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते हुए लोगों को कई बार लू व हीट लगने से तबीयत बिगड़ जाती हैं। पिछले दिनों तापमान बढ़ने पर इस तरह की सूचनाएं ज्यादा आ रही है। मरीज को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर तत्काल जिला अस्पताल या फिर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाता है।

    मगर अब ईएमटी और एंबुलेंस के चालक ही मरीज को मौके पर हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए इलाज देंगे। वह प्रशिक्षित डाक्टर के लगातार संपर्क में रहेंगे। उनके बताए निर्देश पर ही मरीज को इलाज दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार ने हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल उपचार देकर उनका रिकार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: गौतमबुद्धनगर में डायल 112 बेड़े में 25 नई बाइक, पुलिस रिस्पांस टाइम होगा बेहतर

    खबरें और भी