गौतमबुद्धनगर में डायल 112 बेड़े में 25 नई बाइक, पुलिस रिस्पांस टाइम होगा बेहतर
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस के डायल 112 बेड़े में 25 नई बाइक शामिल की गई हैं, जिन्हें पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से डायल 112 के 25 नए वाहनों को हरी झंडी दिखातीं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह। सौ. पुलिस
जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस के डायल 112 के बेड़े में बृहस्पतिवार को 25 बाइक और जुड़ गईं। इससे जिले की कानून-व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिलेगी। पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी सुधार होगा।
इन नए 25 वाहनों को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीनों जोन में तैनात होकर सेवा देंगे।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन वाहनों की तैनाती का उद्देश्य कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा पुलिस रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाना है।
नोएडा और सेंट्रल नोएडा को मिले 10-10 वाहन
इनमें से नोएडा जोन और सेंट्रल नोएडा जोन को 10-10 तथा ग्रेटर नोएडा जोन को 05 अतिरिक्त पीआरवी आवंटित किए गए हैं। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की दृश्य उपस्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक एवं आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित हो सकेगी।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी यातायात एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकाल शकील अहमद आदि रहे।
यह भी पढ़ें: यात्री उड़ानों के साथ मालवाहक सेवाओं की भी तैयारी तेज, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा उत्तर भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक हब