यात्री उड़ानों के साथ मालवाहक सेवाओं की भी तैयारी तेज, नोएडा एयरपोर्ट बनेगा उत्तर भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही कार्गो सेवाएं शुरू होंगी, जिसके लिए एफकॉम होल्डिंग, एयर इंडिया सेट्स और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच त्रिपक्षीय ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही कार्गो सेवाएं शुरू होंगी। फाइल फोटो
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो सेवाएं जल्द होंगी शुरू।
एफकॉम, एयर इंडिया सेट्स संग त्रिपक्षीय समझौता।
एयरपोर्ट बनेगा उत्तर भारत का प्रमुख कार्गो हब।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा जल्द शुरू होगी। कार्गो सेवा के लिए बृहस्पतिवार को चेन्नई स्थित अंतरराष्ट्रीय कार्गो एयरलाइन एफकाम होल्डिंग लि., एयरइंडिया सेट्स एयरपोर्ट सर्विसेज प्रा. लि. और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है।
इस साझेदारी के तहत एफकाम के कार्गो विमानोंं की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनाती मालवाहक सेवाएं संचालित की जाएंगी। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर भारत के लाजिस्टिक एवं कार्गो हब के तौर पर विकसित करने में मजबूती मिलेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाएं 15 जून से शुरू हो जाएंगी। इंडिगो एवं अकासा एयर ने यात्री सेवाओं के लिए अपनी फ्लाइट शेड्यूल और टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर एआइसेट्स ने कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया है। एयरपोर्ट से कार्गो सेवाओं के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
त्रिपक्षीय समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान और कार्गो मांग व परिवहन का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। संचालन, बुनियादी ढांचे और संयुक्त मार्केटिंग रणनीति पर भी तीनों पक्ष मिलकर काम करेंंगे।
चेन्नई स्थित अंतरराष्ट्रीय कार्गो एयरलाइन एफकाम के मौजूदा समय मेंं तीन बोइंग 737-800 माल वाहक विमानों का संचालन कर रही है। कंपनी बैंकाक, यंगून, हनोई, कोलंबो, माले और दुबई के लिए अपनी कार्गो सेवा दे रही है। सामान्य कार्गो, प्रोजेक्ट कार्गो के अलावा इलेक्ट्रानिक्स, खतरनाक सामान आदि का परिवहन करेगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने कहा कि एफकाम, एआइसेट्स के साथ साझेदारी से एयर कार्गो ईकोसिस्टम को मजबूत बनाने मेंं मदद मिलेगी। एआइसेट्स के सीईओ रामनाथन राजामणि ने कहा कि भारत की व्यापार और लाजिस्टिक्स आवश्यकताओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
खबरें और भी
भविष्य के लिए तैयार कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वसनीय संचालन साझेदारी की पहले की तुलना में अधिक आवश्यकता है। एफकाम कंपनी के चेयरमैन दीपक परसुरामन ने कहा कि इस साझेदारी से नए व्यापार मार्ग खुलेंगे, सप्लाई चेन छोटी होगी और नोएडा एयरपोर्ट लाजिस्टिक्स के प्रमुख हब के रूप में स्थापित होगा।