नोएडा में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश, 15 अप्रैल तक 45 हजार का लक्ष्य
नोएडा में आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को 15 अप्रैल तक 45 हजार पात्र लोगों के आयुष्मान ...और पढ़ें
-1772620277388_m.webp)
15 अप्रैल तक 45 हजार पात्र लोगों को ढूंढकर बनेगा आयुष्मान कार्ड।
HighLights
अपर निदेशक ने आयुष्मान कार्ड की धीमी गति पर जताई नाराजगी।
15 अप्रैल तक 45 हजार कार्ड बनाने का सख्त निर्देश।
आधार-राशन कार्ड विसंगतियों से पात्रों को हो रही दिक्कत।
जागरण संवाददाता, नोएडा। प्रदेश के शो विंडो शहर में आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर स्वाथ्य विभाग की अपर निदेशक ने मंगलवार को ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 15 अप्रैल तक 45 हजार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। विभाग ने बृहस्पतिवार को जनपद के प्राइवेट अस्पतालों में तैनात आयुष्मान मित्र और कर्मियों की बैठक बुलाई है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वस्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि अपर निदेशक डॉ. सीमा अग्रवाल ने मेरठ मंडल ऑनलाइन मीटिंग की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर 45 हजार पात्र लोगों को ढूंढकर निर्धारित समय में आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना से लाभांवित कराएं। वहीं, होली के मद्देनजर जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को चिकित्सा सेवा में किसी प्रकार की समस्या न आने के लिए कहा है। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं दवाइयां मरीजों को चिकित्सा सुविधा के समय ही देने के निर्देश दिए।
डॉ. संजीव के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड बनाने में पात्र लोगों के साथ कई तरह की समस्या आ रही है। सबसे पहली यह है कि कई लोगों के आधार और राशन कार्ड में नाम अलग-अलग हैं जबकि सैंकड़ों लोगों की उम्र में अंतर है। इसी तरह कई लोगों के घर का पता भी गलत या दूसरा है। ऐसे में सभी पात्र लोगों को जल्दी से जल्दी दस्तावेज ठीक कराने के लिए कहा जा रहा है।