Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, बिलिंग के दो नए दफ्तर इसी माह होंगे शुरू

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 08:35 AM (IST)

    नोएडा में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इस महीने दो नए बिजली बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे। पिछले महीने दादरी, जेवर और दनकौर में तीन दफ्तर खोले गए थे। ये नए द ...और पढ़ें

    नोएडा में इसी माह शुरू हो जाएंगे दो नए बिलिंग सेंटर। (AI Generated Image)

    नोएडा में इसी माह शुरू हो जाएंगे दो नए बिलिंग सेंटर। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. इस माह दो नए बिलिंग दफ्तर होंगे शुरू।

    2. ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-23 नोएडा में खुलेंगे।

    3. उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ेगी, भीड़ कम होगी।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसी माह दो नए बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे। बीते माह तीन दफ्तर शुरू कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की और बेहतर सुविधाओं के लिए यह दफ्तर शुरू किए जाएंगे।

    जिले में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद एक समस्या को सुनने और बिना देरी के समय पर हल करने के लिए नए दफ्तर शुरू किए जा रहे हैं।

    नई व्यवस्था के तहत जिले में बिलिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी एक अधिशासी अभियंता को दे दी गई है। सेक्टर-18 में दफ्तर है। अब समस्या यह आ गई है कि देहात क्षेत्र के उपभोक्ता आनलाइन शिकायत करने के बजाए बिजली दफ्तर पर आकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

    दफ्तर पर लगती है भीड़

    इसके चलते सेक्टर-18 बिजली दफ्तर पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। इसके चलते तीन नए दफ्तर दादरी, जेवर और दनकौर में भी बिलिंग दफ्तर बीते माह शुरू कर दिए गए। तीनों स्थानों पर बाबू और जेई की स्थाई तैनाती दे दी गई है।

    इसके अलावा अभी एई सप्ताह में एक-एक दिन तीनों दफ्तरों पर बैठ रहे हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सेक्टर-23 नोएडा में भी बिलिंग दफ्तर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसी माह यहां दफ्तर शुरू हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे निकले हवाई, सुबह से ही शुरू हुई कटौती

    यह भी पढ़ें- होली पर नहीं होगी कोई दिक्कत बस ये नंबर कर लें नोट, बिजली, पानी से लेकर अस्पताल तक... मेरठ प्रशासन जारी की लिस्ट




    खबरें और भी