ईस्टर्न पेरिफेरल पर 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई, नोएडा-मेरठ आबकारी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
नोएडा और मेरठ की आबकारी टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी के लुहारली टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से 750 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसकी अनुमानित ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: बरामद शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम।
HighLights
नोएडा-मेरठ आबकारी टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 750 पेटी शराब जब्त की गई
50 लाख रुपये की शराब थर्मोकोल में छिपाकर ले जाई जा रही थी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी व मेरठ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी के लुहारली टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक से 750 पेटी अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। प्राथमिक जांच में अवैध शराब का बिहार ले जाना सामने आना है।
विभिन्न ब्रांडों के सभी पेटी पर सेल फॉर पंजाब ओनली अंकित है। जांच के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने दादरी कोतवाली में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात नोएडा व मेरठ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने लुहारली टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र नंबर के एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया।
जांच करने पर ट्रक में छिपाकर ले जा रहे 750 पेटी विभिन्न ब्रांडों की शराब की गई है। शराब की पेटी को थर्मोकोल की बोरियो के पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद शराब में रायल स्टैग, रायल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, मैक डावेल्स नंबर वन, थंडरवोल्ट बियर और किंगफिशर बियर की पेटी शामिल हैं।