Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी फ्लाइट्स, अकासा एयर की भी सेवा शुरू; इंडिगो ने बढ़ाए रूट

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 09:56 PM (IST)

    अकासा एयर ने मंगलवार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी वाणिज्यिक उड़ानें शुरू कर दीं, जिसमें पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए थी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी ज ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे दिन अकासा एयर ने भी सेवाएं शुरू कीं। फोटो: जागरण

    नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे दिन अकासा एयर ने भी सेवाएं शुरू कीं। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू कीं

    2. इंडिगो ने जम्मू सहित कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित कीं

    3. यात्री नोएडा एयरपोर्ट के नए अनुभव से बेहद उत्साहित दिखे

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो के बाद मंगलवार से अकासा एयर ने अपनी कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू शुरू कर दिया। अकासा एयर की पहली फ्लाइट ने सुबह 9:35 बजे नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी।

    दूसरी उड़ान 10:15 पर नवी मुंबई से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम को 7:15 पर बेंगलुरु से नोएडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरी। चौथी फ्लाइट शाम 7:55 पर नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

    इंडिगो एयरलाइंस ने भी दूसरे दिन नोएडा एयरपोर्ट से अमृतसर, हैदराबाद, जम्मू और बेंगलुरु की उड़ने संचालित की। जम्मू के लिए इंडिगाे की मंगलवार को पहली उड़ान थी। अकासा अभी बेंगलुरु और नवी मुंबई की फ्लाइट का संचालन करेगी। उसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

    क्या बोले यात्री?

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्री दूसरे दिन भी बेहद उत्साहित दिखे। मंगलवार दोपहर अमृतसर से पहुंची फ्लाइट से जेवर पहुंचे रन्हेरा के किसान चंदन शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को किसानों की विशेष फ्लाइट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात के बाद सीधे अमृतसर घूमने के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि अपने घर के पास से ही उड़ान भरने का मौका मिला। इससे ज्यादा खुशी क्या होगी। चंदन शर्मा ने किसानों की फ्लाइट में जाते वक्त और अमृतसर से लौटते वक्त फ्लाइट से अपने गांव की वीडियो भी दोस्तों के साथ शेयर की।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने के लिए पहुंचे एमके खुसरो ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद की नौ हजार रुपये और नोएडा एयरपोर्ट से हैदराबाद की 11 हजार की महंगी टिकट होने के बावजूद उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट के नए अनुभव के लिए यहां से उड़ान भरने का फैसला किया।

    खबरें और भी

    लखनऊ नहीं गई कोई फ्लाइट

    कृष्णा रेड्डी, रामकृष्ण और मुजाहिद ने भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देखने के लिए दिल्ली के बजाय नोएडा से फ्लाइट टिकट बुक करा यात्रा करने पहुंचे। हालांकि दूसरे दिन नोएडा से लखनऊ के लिए कोई उड़ान नहीं मिली।

    इंडिगो एक जुलाई के बाद देश के विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें संचालित करेगा। इंडिगो एयरलाइंस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई से अमृतसर, बरेली, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, धर्मशाला, हैदराबाद, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, लखनऊ, पंतनगर और किशनगढ़ के लिए नियमित उड़ाने शुरू करेगी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास ही बनेगा एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का हब, 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा

    यह भी पढ़ें- लंदन और न्यूयार्क की राह पर Delhi-NCR, दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट का कनेक्शन बदल देगा हवाई सफर का अंदाज