Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी होगी आसान, यमुना सिटी तक बढ़ाई जाएगी 130 मीटर रोड

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:34 PM (IST)

    नोएडा एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 130 मीटर सड़क को यमुना सिटी से जोड़ने का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह पहल की है। ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी हाेगी आसाजन। फोटो: एआई जनरेटेड

    नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी हाेगी आसाजन। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी हेतु 130 मीटर सड़क विस्तार

    2. यमुना सिटी तक विस्तार, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ाव

    3. जमीन अधिग्रहण सर्वेक्षण शुरू, उड़ानों से पहले कार्य पूर्ण

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाज जल्द उड़ान भरने वाले हैं। ऐसे में एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कवायद भी तेज हो गई है।

    इसी कड़ी में 130 मीटर रोड को यमुना सिटी से जोड़ने के लिए प्राधिकरण ने जमीन के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। इस सड़क को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए रैंप बनाया जाएगा। किसानों से जमीन लेकर काम शुरू किया जाएगा।

    130 मीटर सड़क का यमुना सिटी तक होगा विस्तार

    दरअसल ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क अभी सिरसा गोलचक्कर तक 27 किलोमीटर बनी है। इसका यमुना सिटी तक विस्तार कर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए योजना तैयार की गई है।

    प्राधिकरण इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर Central Road Research Institute (CRRI) को पहले ही भेज चुका है। परियोजना विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि एयरपोर्ट पर जहाजों के उड़ने से पहले यह कार्य पूरा हो जाए।

    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनेगा रैंप

    महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि 130 मीटर सड़क को Eastern Peripheral Expressway से भी जोड़ा जाएगा। उतरने और चढ़ने के लिए रैंप बनाया जाएगा। परियोजना के रास्ते में आ रहे प्रभावित किसानों से जमीन लेकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    मुआवजा दर बढ़ने के बाद जमीन खरीद में आएगी तेजी

    बता दें कि ग्रेटर नोएडा में मुआवजे की दरें बढ़ने वाली हैं। इसके बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया में तेजी जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट और यमुना सिटी क्षेत्र में लोग जाम में न फंसे इसके लिए नए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    फ्लाईओवर चालू होने से आवागमन होगा आसान

    130 मीटर रोड़ पर साकीपुर और तिलपता के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर इस साल चालू होने के बाद आवागमन और सुगम हो जाएगा। सीईओ एनजी रविकुमार ने बताया कि यीडा सिटी से बेहतर कनेक्टिविटी और लोगों को जाम से राहत देने के लिए सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। 130 मीटर सड़क का सिरसा गोलचक्कर से आगे यमुना सिटी तक विस्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक लगेंगे सिर्फ 20 मिनट, यात्री टर्मिनल से रनवे तक सब तैयार