नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक लगेंगे सिर्फ 20 मिनट, यात्री टर्मिनल से रनवे तक सब तैयार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल से रनवे तक सब तैयार है। सुरक्षा कार्यक्रम का इंतजार है, जिसके बाद उड़ानें शुरू होंगी। यात्रियों को केवल 20 ...और पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट में तेजी से चल रही हैं तैयारियां। फोटो: जागरण
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल से रनवे तक सब तैयार
डिजिटल यात्रा से मात्र 20 मिनट में होगी बोर्डिंग प्रक्रिया
सुरक्षा हेतु 300 सीआईएसएफ जवान एयरपोर्ट पर तैनात
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर रनवे पर लगे नेवीगेशन सिस्टम तक सबकुछ तैयार है। सिर्फ एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम मिलने का इंतजार है।
जिसके बाद एयरलाइंस व एयरपोर्ट के ऑपरेशन से जुड़ी सभी एजेंसियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए देश के प्रमुख शहरों के लिए घरेलू विमान सेवाओं का शुभारंभ करेंगी।
महज 20 मिनट में बोर्डिंग
एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को बेहतर और आसान बनाने के किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन सुरक्षा ट्रायल बम निरोधक दस्ते के साथ किया जा रहा है। डिजिटल यात्रा ऑनलाइन चेक इन से लेकर सेल्फ बैगेज ड्राप और बायोमीट्रिक बोर्डिंग पास तक को परखा जा रहा है।
टर्मिनल में प्रवेश के बाद यात्री बेहद आसानी से मात्र 20 मिनट में बोर्डिंग कर सके इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों के विमान में बोर्डिंग करने के लिए एप्रन एरिया में 10 स्थाई और तीन मोबाइल एरो ब्रिज पूरी तरह बोर्डिंग के लिए तैयार हो हैं।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हुए सीआईएसएफ के 300 जवान
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 1030 सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवानों की तैनाती को स्वीकृति दी जा चुकी है। लोकार्पण के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 300 जवानों की तैनाती एयरपोर्ट पर कर दी गई है।
जिसमें यात्री टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर और रनवे को जवानों ने पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले रखा है। जवानों को रहने की व्यवस्था अभी ग्रेटर नोएडा में की गई है जहां से तीनों शिफ्ट के लिए 100 जवान आते हैं। संचालन के बाद इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी।
खबरें और भी

टर्मिनल के प्रवेश पर बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर सीढ़ियां
कार पार्किंग से सीधें टार्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश के लिए शानादार सीढियां बनाई गई हैं जिसे भारतीय वास्तुकला से जोड़ने के लिए बनारस के गंगा घाटों की तर्ज पर तैयार किया गया है। मुख्य प्रवेश और निकास द्वार पर ये सीढ़ियां पूरी तरह से बनकर तैयार है जो एयरपोर्ट की सुदंरता को और बढ़ा रही हैं।