Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में एलिवेटेड रोड के नीचे बनाई जाएगी जिग-जैग पार्किंग, भंगेल में पार्किंग समस्या के हल के लिए पहल

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:52 PM (GMT+05:30)

    नोएडा के भंगेल क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या का समाधान होने जा रहा है। विधायक पंकज सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा महामंत्री अमित त्य ...और पढ़ें

    एलिवेटेड रोड के नीचे बनेगी जिग जैक पार्किंग। फोटो: एआई जनरेटेड

    एलिवेटेड रोड के नीचे बनेगी जिग जैक पार्किंग। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. भंगेल में पार्किंग समस्या के समाधान की पहल

    2. एलिवेटेड रोड के नीचे जिग-जैग पार्किंग बनेगी

    3. नोएडा प्राधिकरण ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    जागरण, संवाददाता नोएडा। नोएडा में भंगेल क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

    विधायक पंकज सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नोएडा के महामंत्री अमित त्यागी और नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के अध्यक्ष डाॅ. रंजन तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा से मुलाकात की। इस दौरान नोवरा के महासचिव पुनीत राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने भंगेल मार्केट में व्याप्त गंभीर पार्किंग समस्या, अव्यवस्था, अतिक्रमण और गंदगी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

    उन्होंने सुझाव दिया कि भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे ज़िग-जैग तरीके से सुनियोजित पार्किंग विकसित की जाए, जिससे जाम और अव्यवस्था की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

    यह व्यवस्था नोएडा में पहली बार लागू की जाएगी, जिसमें एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच एक ओर डिवाइडर और अगले खंड में दूसरी ओर डिवाइडर लगाकर पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान तैयार किया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस तरह की पार्किंग व्यवस्था पिलखुआ में सफलतापूर्वक लागू है। महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि एलिवेटेड रोड के नीचे जिग जैग डिवाइडर लगाकर व्यवस्थित पार्किंग विकसित की जाए।

    अंत में महामंत्री अमित त्यागी और अध्यक्ष डा.रंजन तोमर ने महाप्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जल्द ही इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

    यह भी पढ़ें- नाेएडा की 400 सोसायटियों की सुरक्षा जांचेगी पुलिस, 3 दिन चलेगा ऑडिट; 26 थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी