Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाेएडा की 400 सोसायटियों की सुरक्षा जांचेगी पुलिस, 3 दिन चलेगा ऑडिट; 26 थाना प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:12 PM (IST)

    पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर की 400 से अधिक हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए 5 से 7 अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान का आ ...और पढ़ें

    नोएडा की सोसायटियों में सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस। फोटो: एआई जनरेटेड

    नोएडा की सोसायटियों में सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पुलिस आयुक्त ने 5-7 अप्रैल तक सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया

    2. 400 से अधिक हाइराइज सोसायटियों की सुरक्षा जांची जाएगी

    3. गार्डों का सत्यापन, CCTV और आगंतुक रिकॉर्ड परखा जाएगा

    जागरण संवाददाता, नोएडा। हाईराइज सोसायटी में तब्दील होते गौतमबुद्ध नगर की सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है। यहां रहने वाले लोग और इनका सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा के जरूरी मानकों का पालन कर रही हैं या फिर कागजी खानापूर्ति की जा रही है।

    पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पांच से सात अप्रैल तक तीन दिवसीय अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। तीनों में अभियान चलाकर सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट जल्द पुलिस आयुक्त को सौंपी जाएगी।

    गौतमबुद्ध नगर में 400 से ज्यादा हाईराइज सोसायटी हैं। यहां पर आरडब्ल्यूए, एओए और सुरक्षा एजेंसी काम आधारभूत सुविधाओं से लेकर सुरक्षा का जिम्मा संभालती हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आरडब्ल्यूए, एओए और सुरक्षा एजेंसी संग समन्वय बनाकर जांच की जाएगी।

    पहले स्तर पर यह देखा जाएगा कि सोसायटी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड से लेकर अन्य स्टाफ का सत्यापन हुआ है। सोसायटी में आने-जाने वाले लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर को नोट किया जाता है। रजिस्टर या एप में जानकारी सुरक्षित रखी जाती है।

    सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कोण, देखरेख और गुणवत्ता कैसी है। रात में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति रहती है। सोसायटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा के क्या इंतजाम है। अगर जांच में कोई खामी पाई जाती है।

    जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन खामियों को भी दूर भी कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और किसी भी संभावित घटना को होने से रोका जा सके। उधर, पुलिस स्थानीय लोगों को भी जागरूक करेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

    खबरें और भी

    सुरक्षा गार्डाें का जुटाया जाएगा डेटा

    पुलिस सुरक्षा एजेंसियों से सेक्टर सोसायटी और माल आदि में काम करने वाले गार्डों का डाटा भी एकत्रित करेगी। संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा सके। इसके लिए जिले के सभी 26 थाना प्रभारियों को भी टास्क दिए गए हैं। डीसीपी और उच्च अधिकारी समीक्षा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- नोएडा स्टेडियम में रविवार को गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन, कई मार्गों पर डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी