नोएडा स्टेडियम में रविवार को गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन, कई मार्गों पर डायवर्जन; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
नोएडा स्टेडियम में रविवार को गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद और बरेली मंडलों से लोग पहुंचेंगे। याताया ...और पढ़ें
-1774274576219-1775316574103-1775316582150_m.webp)
नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। फोटो: सांकेतिक
HighLights
नोएडा स्टेडियम में गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन का आयोजन
महासम्मेलन के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया
पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रविवार को गुर्जर कश्यप निषाद महासम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद एवं बरेली पांच मंडल से लोगों के पहुंचने की आशंका है।
डीसीपी यातायात शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महासम्मेलन को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। नोएडा स्टेडियम व आस-पास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का रहेगी।
आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। यातायात असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह रहेगा डायवर्जन प्लान
- रजनीगंधा चौक की ओर से सेक्टर 12-22 व 56 तिराहा की ओर होकर जाने वाला यातायात सेक्टर 10-21 यूटर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होकर सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- सेक्टर 12-22 व 56 तिराहा से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 57 चौराहा, गिझौड चौक से सेक्टर 31-25 चौक होकर निकाला जाएगा।
- सेक्टर 12-22 व 56 तिराहा से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 12-22 व 56 तिराहा से मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 08-10-11-12 चौक से हरौला/झुंडपुरा चौक होकर आगे भेजा जाएगा।
- मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर 12-22 चौक होकर एडाब/रिलाइंस चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 12-22-56 से सेक्टर 57 चौक होकर निकाला जाएगा।
- सेक्टर 8-10-11-12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी माल चौक की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 8-10-11-12 चौक से हरौला चौक होकर आगे भेजा जाएगा।
- सेक्टर 31-25 चौक से सेक्टर 21-25 मोदी माल चौक होकर स्टेडियम चौक, सेक्टर 8-10-11-12 चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चौक से बाये टर्न कर सेक्टर 57 चौक से आगे भेजा जाएगा।
- डीएम चौक व जलवायु विहार चौक से मोदी माल चौक, एडोब/रिलाइंस चौक की ओर जाने वाला यातायात जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी, गिझौड चौक होते हुए निकाला जाएगा।
- सेक्टर 54 चौकी तिराहा से एडोब/रिलाइंस चौक होकर जलवायु विहार चौक की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चौक से सेक्टर 31-25 चौक, निठारी होकर आगे भेजा जाएगा।
- सिटी सेंटर की ओर से एडोब/रिलाइंस चौकी की ओर जाने वाला यातायात एनटीपीसी अंडरपास से पूर्व बाईं ओर से एनटीपीसी अंडरपास से बाई टर्न कर एनटीपीसी अंडरपास व सेक्टर 31-25 के मध्य बने यूटर्न से यूटर्न कर गिझौड चौक होते हुए निकाला जाएगा।
यह रहेगी प्रवेश व पार्किंग व्यवस्था
- आगरा मंडल के जनपदों से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से फिल्मसिटी फ्लाइओवर से सेक्टर 18 अंडरपास से एलिवेटेड मार्ग होकर सेक्टर 31-25 की ओर उतरने वाले कट से सेक्टर 31-25 चौक से एनटीपीसी अंडरपास चौक से बाये मुड़कर निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
- मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल से एनएच नौ होकर आने वाले वाहन सेक्टर 62 माडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर 60 अंडरपास से बाये मुड़कर थाना फेस तीन के सामने बने यूटर्न से यूटर्न कर एलिवेटेड होकर एनटीपीसी उतरने वाले कट से उतरकर इस्कान मंदिर के सामने से होकर एनटीपीसी अंडरपास व सेक्टर 31-25 चौक के मध्य बने यूटर्न से यूटर्न कर एनटीपीसी अंडपास चौक से बाये मुड़कर निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
- दिल्ली (चिल्ला/डीएनडी बार्डर) की ओर से आने वाले वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से बाये टर्न कर सेक्टर 18 अंडरपास से एलिवेटेड मार्ग होकर सेक्टर 31-25 की ओर उतरने वाले कट से उतरकर सेक्टर 31-25 चौक से एनटीपीसी अंडरपास चौक से बाये टर्न कर निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क कर कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
- विशिष्ट महानुभाव के वाहनों की पार्किंग नोएडा स्टेडियम गेट नंबर-03 से प्रवेश कर इंडोर स्टेडियम की अंडर ग्राउंड पार्किंग में खड़े होंगे।
- सामान्य (हल्के वाहन) पार्किंग- नोएडा स्टेडियम गेट नंबर-06 से प्रवेश कर रामलीला मैदान में पार्क होंगे।
- मीडिया पार्किंग- नोएडा स्टेडियम गेट नंबर-07 से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
- एलिवेटेड मार्ग होकर आने वाली बस एडोब बिल्डिंग व मोदी माल के मध्य खाली मैदान में खड़ी होंगी। जबकि कार्यकर्ता पार्किंग स्थल से नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-04 व 05 से पैदल प्रवेश कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के किसानों की बल्ले-बल्ले, मोटे मुआवजे के साथ मिलेगा प्लॉट; प्राधिकरण की बड़ी तैयारी