Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट की दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से होगी ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी; 3,631 करोड़ के बजट को मंजूरी

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना की संशोधित लागत 3,6 ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से होगी कनेक्टिविटी। फोटो: आर्काइव

    नोएडा एयरपोर्ट की ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से होगी कनेक्टिविटी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. संशोधित लागत 3,630.77 करोड़ रुपये को मिली मंजूरी

    2. फरीदाबाद में 7.8 किमी सड़क एलिवेटेड बनेगी

    3. नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी

    जागरण संवाददाता जेवर। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना की संशोधित लागत 3,630.77 करोड़ को मंजूरी दे दी।

    पहले 31.42 किमी लंबी ग्रीनफील्ड रोड के निर्माण पर कुल 2414 करोड़ रूपये खर्च होने थे, लेकिन फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के अधिसूचित शहरी क्षेत्र से सड़क का 7.8 किलोमीटर का हिस्सा आ रहा है।

    इसलिए एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया गया था, इससे परियोजना की लागत में बढ़ोतरी हो गई। कैबिनेट की समिति से संशोधित बजट को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का काम तेजी से पूरा होने की उम्मीद है।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना से जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी देने के लिए 31.42 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड रोड तैयार की जा रही है। जिसका लगभग नौ किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमा में बनकर तैयार हो चुका है।

    ऐसे में, हरियाणा की सीमा में बन रही रोड का 7.8 किलोमीटर का हिस्सा फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के अधिसूचित शहरी क्षेत्र में आ गया, जहां भविष्य में घनी आबादी के साथ ही बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होना है। मास्टर प्लान में कोई व्यावधान न आए इसे देखते हुए रोड के इस हिस्से को एलिवेटेड बनाने का फैसला लिया गया।

    एलिवेटेड रोड के निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होना है, मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की समिति ने ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण के लिए 3630.77 करोड़ रुपये संशोधित लागत को हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) के तहत मंजूरी दे दी है।

    इस परियोजना के पूरा होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी एयरपोर्ट की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर से भी मल्टीमाडल कनेक्टिविटी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने की तैयारी, यीडा करेगा छह गांव की जमीन का अधिग्रहण

    खबरें और भी