नोएडा एयरपोर्ट के पास चल रहा बड़ा 'खेल', सरकार को हो रहा नुकसान; प्रशासन की कार्रवाई का नहीं दिख रहा असर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में दो गुने मुआवजे के लालच में बाहरी लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। निम्न गुणवत्ता के इन भवनों से कई हादसे हुए हैं, जिन ...और पढ़ें
-1776568698648_m.webp)
एयरपोर्ट क्षेत्र के मुकीमपुर सिवारा गांव में प्रशासन द्वारा रुकवाया गया अवैध निर्माण। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में दो गुने मुआवजे और प्लॉट के लालच में किसानों की जमीन पर बाहरी लोग लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। कम लागत से मकान तैयार करने के चक्कर में लोग बेहद निम्न गुणवत्ता के भवन को तैयार कर रहे, जिससे कई बार हादसे भी हुए हैं।
नगला हुकमसिंह, रामनेर व नीमका गांव में लोगों को जान गंवाने के साथ ही घायल हो चुके हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करता रहा है, उसके बावजूद भी निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहे।
अब प्रशासन ने निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले एजेंसी ठेकेदार और निर्माण कराने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। जिससे राज्य सरकार को होने वाली वित्तीय क्षति से रोका जा सके।
अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे व तीसरे चरण के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। दोनों चरणों में एयरपोर्ट की सीमा के अंदर आने वाले नगला हुकमसिंह, कुरैब, नगला जहानू, रन्हेरा, थोरा, बनवारीवास, नीमका, ख्वाजपुर, रामनेर, किशोरपुर आदि गांव का विस्थापन किया जाना है।
इन गांव में विस्थापन का अनुचित लाभ और लागत का दो गुना मुआवजा लेने के लिए कुछ बाहरी लोग दोयम दर्जे की ईंटों को मिट्टी के गिलाए में चिनाई करा महल खड़े कर रहे हैं। ऐसे मिट्टी के महल लगातार हादसे का शिकार भी हो रहे है एयरपोर्ट क्षेत्र के नगला हुकमसिंह गांव में दो मंजिला मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी।
खबरें और भी
सिवारा गांव में डाले जा रहे लिंटर को रुकवाया था
वहीं, रामनेर गांव में भी कुछ दिनों पूर्व मकान गिरने से काम पर लगी महिला श्रमिक की जान चली गई। इसके अलावा मुकीमपुर सिवारा और नीमका गांव में भी मकान गिरने की वजह से हादसे हुो चुके हैं। लगातार हादसों को देखते हुए तहसील प्रशासन की तरफ से इन गांव में निर्माण सामग्री ईंट, सीमेंट, सरिया, रोड़ी, डस्ट, बालू रेता की आपूर्ति पर राेक लगा दी थी। लेकिन निर्माण करने वाले अब रात के समय निर्माण कार्य करा रहे हैं। दो दिन पूर्व ही तहसील की टीम ने रात के वक्त मुकीमपुर सिवारा गांव में डाले जा रहे लिंटर को रुकवाया था।
प्रभावित गांव में निर्माण की पुलिस प्रशासन कर रहा निगरानी
पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में लोगों दिन के समय निर्माण कार्य नहीं करा रहे अब रातों रात निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसकों देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रात के समय भी निगरानी शुरू कर दी है, जिससे रात के वक्त भी लिंटर न डाले जा सके। साथ ही निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। निर्माण कार्य पकड़े जाने पर भवन स्वामी के साथ ही निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दुकानें आवंटित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जारी की सूचना, कौन कर सकता है आवेदन? तारीख भी कर लें नोट
भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 11 की अधिसूचना के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह से अवैध है। उसके बाद भी जो लोग परियोजना को प्रभावित करने और राज्य सरकार को भारी वित्तीय क्षति पहुंचाने के लिए अवैध निर्माण करने और निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति कराने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट तक की कार्रवाई कराई जाएगी। - दुर्गेश सिंह उपजिलाधिकारी जेवर