नोएडा एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, 16 अस्पतालों को मिलेगा अलर्ट का मैसेज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें शुरू होने से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज है। अथॉरिटी एक ऐसी तकनीक विकसित कर रही है जिससे आपात स्थिति मे ...और पढ़ें
-1776001048170_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट से 16 अस्पतालों को मिलेगा आपदा का मैसेज। (एआई जेनरेटेड ग्राफिक्स)
HighLights
आपदा से निपटने को 16 अस्पताल पैनल में शामिल।
अस्पतालों को तुरंत अलर्ट करने की तकनीक विकसित।
जिम्स, शारदा मेडिकल कॉलेज होंगे केंद्रीय बिंदु।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित उड़ान भरने से पहले अथॉरिटी के अधिकारी आपदा से निपटने के लिए एक काल पर अस्पताल और एजेंसी को कनेक्ट करने की तकनीक बना रहे हैं।
इस अहम मसले पर एयरपोर्ट के आपदा नियंत्रण प्रबंधक की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में रणनीति स्पष्ट हो चुकी है। विशेष बात है कि अथारिटी जल्द ही जेवर से सटे दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा वाले अस्पताल प्रबंधकों के साथ भी समन्वय मजबूत करेगी।
स्वास्थ्य विभाग के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी पर किसी भी आपदा से निपटने के लिए मल्टीस्पेशयलिटी समेत 16 अस्पतालाें को पैनल में शामिल किया गया है। इनमें विशेषज्ञों के अलावा आधुनिक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है, लेकिन इन अस्पतालों को आपदा से समय एक साथ सूचित करने की दिशा में अभीतक कोई रणनीति नहीं बनी थी।
इसके मद्देनजर नोएडा एयरपोर्ट पर आपदा नियंत्रण के मुख्य प्रबंधक अजय चौहान ने ऐसी तकनीक तैयार करने की बात कही है, जिसमें अस्पतालों के नोडल प्रभारियों को जोड़ा जाएगा। योजना के तहत आपदा की सबसे पहले सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी। इसके बाद सेवाएं और व्यवस्थाओं के लिए नोडल प्रभारियों को अलर्ट मैसेज जाएगा।
जिम्स और शारदा मेडिकल कॉलेज केंद्रीय बिंदु
डिप्टी सीएमओ के मुताबिक, आपदा से निपटने के लिए अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, संसाधन और भविष्य की योजना के बारे में रिकार्ड एकत्रित कर लिया गया है, जबकि ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (जिम्स) और शारदा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में मानकों के आधार पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इनको केंद्रीय बिंदु बनाया है। जेवर सीएचसी व पीएचसी को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यहां विशेषज्ञ व वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
खबरें और भी
यथार्थ अस्पताल बना चुका है एयरपोर्ट पर सेफ्टी हाॉस्पिटल
एयरपोर्ट के अधिकारियों का स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ग्रेटर नोएडा में यथार्थ अस्पताल प्रबंधन के साथ एमओयू कर लिया है। इस समझौते के तहत प्रबंधन ने एयरपोर्ट पर सेफ्टी हास्पिटल भी तैयार कर लिया है। इसमें वरिष्ठ चिकित्सकों से लैस सुविधाएं व मानक आधारित व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। इनके अलावा आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और अन्य तथ्यों पर जानकारी मांगी है।