Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षरधाम से सीधे नोएडा एयरपोर्ट! मयूर विहार, कालिंदी कुंज, और सरिता विहार के लोगों के लिए सफर होगा बेहद आसान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:18 AM (IST)

    नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके रूट डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया ...और पढ़ें

    नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इमेज एआई

    नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इमेज एआई

    HighLights

    1. 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे दिल्ली से जोड़ेगा एयरपोर्ट।

    2. रूट डिजाइन को नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अंतिम रूप दिया।

    3. 4000 करोड़ की लागत से NHAI करेगा निर्माण और रखरखाव।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा में बनाया जाएगा। इसके रूट डिजाइन को नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अंतिम रूप दे दिया है।

    उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से यमुना तटबंध पर क्लीयरेंस न मिलने के कारण एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव कर इसे यमुना तटबंध से पांच मीटर दूर नोएडा की ओर फाइनल किया गया है। यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा, जिससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगने वाला जाम समाप्त होगा।

    इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम, पड़पड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार जैसे क्षेत्रों के लोग आसानी से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। मंझावली पुल से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से फरीदाबाद के निवासियों के लिए भी एयरपोर्ट तक पहुंचना सरल हो जाएगा।

    रूट फाइनल होने के बाद अब इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसके बाद मिट्टी की बियरिंग क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस परियोजना की संभावित लागत लगभग चार हजार करोड़ रुपये होगी, जिसका निर्माण और रखरखाव एनएचएआइ की ओर से किया जाएगा।

    प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस डिजाइन को एनएचएआइ की कंसलटेंट कंपनी ने प्रस्तुत किया था। इसमें सेक्टर-94 से यमुना तटबंध के किनारे 120 मीटर चौड़ी सड़क जोड़ी जाएगी, जिसमें नोएडा का लगभग 27 किमी का हिस्सा शामिल है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से शुरू होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बांके बिहारी के भक्तों को जाम से मिलेगी मुक्ति, मथुरा शहर में घुसे बिना सस्पेंशन ब्रिज से सीधे पहुंचेंगे मंदिर, जानें नया रूट