Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांके बिहारी के भक्तों को जाम से मिलेगी मुक्ति, मथुरा शहर में घुसे बिना सस्पेंशन ब्रिज से सीधे पहुंचेंगे मंदिर, जानें नया रूट

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:11 AM (IST)

    यीडा की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोजना की निविदा को लखनऊ में स्वीकृति मिल गई है, जिससे 6922 करोड़ रुपये की इस परियोजना को गति मिलेगी। ...और पढ़ें

    यीडा की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोजना की निविदा को लखनऊ में स्वीकृति मिल गई है। इमेज एआई

    यीडा की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोजना की निविदा को लखनऊ में स्वीकृति मिल गई है। इमेज एआई

    HighLights

    1. यीडा की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोजना की निविदा स्वीकृत।

    2. 6922 करोड़ की लागत से होगा परियोजना का विकास।

    3. बांके बिहारी मंदिर के लिए नया मार्ग बनेगा, सुविधाएं बढ़ेंगी।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मथुरा में यीडा की परियोजना हेरिटेज सिटी ने एक पड़ाव और तय कर लिया है। लखनऊ में मंगलवार को आइडीसी की अध्यक्षता में हुई निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक में परियोजना की निविदा को स्वीकृति देते हुए इस पर आगे कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद विकासकर्ता चयन को निविदा जारी की जाएगी। परियोजना के लिए यीडा जल्द ही मथुरा जिले में अपने अधिसूचित क्षेत्र में जमीन क्रय का काम शुरू करेगा।

    बाके बिहारी मंदिर के लिए नया मार्ग तैयार करने के साथ यीडा की योजना उसके आस पास हेरिटेज सिटी विकसित करने की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा एनएच 44 से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 15.3 किमी लंबी सड़क का निर्माण करेगा। इसके दोनों ओर 753 एकड़ में हेरिटेज सिटी परियोजना विकसित हाेगी। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि हेरिटेज सिटी की निविदा को स्वीकृति मिल चुकी है। अब इस परियोजना का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

    6922 करोड़ परियोजना की लागत

    हेरिटेेज सिटी परियोजना का विकास 6922 करोड़ की लागत से होगा। प्राधिकरण को इससे सालाना 34 करोड़ का राजस्व मिलेगा। इसमेंं छहवें साल से 2.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। विकासकर्ता कंपनी को पांच साल तक मोरेटोरियम दिया जाएगा। इसके साथ ही विकासकर्ता को इसके संचालन के लिए 70 साल का लाइसेंंस मिलेगा। कोर गतिविधि के विकास पर 1954 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि जमीन क्रय पर 1310 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    पिलग्रिम गेटवे 22 हे. में होेगा

    एनएचएआइ की सड़क से यमुना नदी पर बन रहे सस्पेंशन ब्रिज तक सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए 4.5 हे. जमीन क्रय की जाएगी। इसी सड़क के निकट वाहनों के लिए पार्किंग होगी। इसके लिए 17 हे. से अधिक जमीन क्रय की जाएगी। बाके बिहारी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु शहर में प्रवेश किए बगैर एनएचएआइ व यीडा द्वारा बनने वाली सड़क से होते हुए सस्पेंशन ब्रिज पार कर मंदिर तक पहुंच सकेंगे। वाहनों को पार्किंग में रोक दिया जाएगा। इसके आगे ईवी से आवाजाही हाेगी।

    खबरें और भी

    हेरिटेज सिटी परियोजना में थीम पार्क के अलावा ध्यान केंद्र, कथा वाचनालय से लेकर होटल, हाट व पर्यटन, रेस्त्रां, म्यूजियम, आवास, संस्थान, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र आदि होंगे।

    यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: फैक्ट्री में आग बुझाने गए दो दमकलकर्मियों की दीवार गिरने से मौत, 3 घायल