नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अथॉरिटी ने फेक जॉब ऑफर्स पर जारी की चेतावनी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद, कुछ फर्जी एजेंसियां युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रही हैं। नियाल ने एक्स पर चेतावनी जारी कर बताय ...और पढ़ें
-1775919082471_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट में फर्जी जॉब ऑफर्स से सावधान रहने की चेतावनी।
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी के फर्जी प्रस्ताव प्रसारित।
नियाल ने एक्स पर युवाओं को किया सावधान।
भर्ती प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पिछले माह 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया था। जिसके बाद एयरपोर्ट के जल्द संचालन के कयास लगाए जाने शुरू हो गए। संचालन के नाम पर कुछ फर्जी एजेंसियां युवाओं को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास कर रही हैं।
इंटरनेट के माध्यम से युवाओं को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर शुल्क वसूलने के प्रयास किए जा रहे है। मामला संज्ञान में आने पर नियाल की तरफ से एक्स पर युवाओं को ऐसी फर्जी नौकरी दिलवाने वाली एजेंसियों से सवाधान रहने के लिए संदेश जारी किया गया है।

अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसियाें द्वारा नौकरी के फर्जी प्रस्ताव प्रसारित
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि.(नियाल) की तरफ से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति या एजेंसियाें द्वारा एयरपोर्ट पर नौकरी के फर्जी प्रस्ताव प्रसारित किए जा रहे है। पोस्ट में बताया गया कि एयरपोर्ट पर भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नही लिया जाता।
एयरपोर्ट पर सभी नौकरी के अवसर आधकारिक वेबसाइट niairport.in पर रहते है। संदेश के अंत में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का दावा करने वाले ऐसे अनाधिकृत व्यक्तियों या एजेंसियों से संपर्क न करने और उन्हें किसी भी प्रकार का नौकरी के नाम पर भुगतान न करने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी
बंपर नौकरियों का फर्जी दावा कर ठगने का प्रयास
दरअसल कुछ एजेंसियों एयरपोर्ट के जल्द संचालन के नाम दिल्ली एनसीआर के भोले भाले युवाओं को ग्राउंड स्टाफ, सिक्योरिटी, कार्गो स्टाफ, आदि में बंपर नौकरियों का फर्जी दावा कर ठगने का प्रयास कर रही हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे शुरूआत में ही कुछ शुल्क के नाम पर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। एयरपोर्ट की तरफ से स्पष्ट करते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।