Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऐतिहासिक उड़ान, CM योगी और राज्यपाल आनंदी बेन को लेकर पहली फ्लाइट रवाना

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:37 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से पहली ऐतिहासिक उड़ान भरी गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह उड ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जेवर एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक उड़ान ने भरी सफलता।

    2. मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के लिए रवाना।

    3. उत्तर प्रदेश सरकार के हॉकर-900 विमान का हुआ उपयोग।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान ने पहली ऐतिहासिक उड़ान भरी। यह विमान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  लिए रवाना हुआ।

    उत्तर प्रदेश सरकरा का यह हॉकर-900 विमान है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल रवाना हुए। 

    पीएम ने किया था उद्घाटन

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। नोएडा एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। 

    कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, कि आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

    प्रदेश की विकास का पहचान

    आज यूपी देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाल राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदेश के विकास की नई पहचान बताया। उन्‍होंने कहा कि यह परियोजना डबल इंजन सरकार की स्पीड और प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जो प्रदेश को ग्लोबल एविएशन मैप पर स्थापित करेगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के विकास की उड़ान को निर्णायक ऊंचाई देगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

    यह भी पढ़ें- किसानों को धन्यवाद, विपक्ष पर निशाना... नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर PM मोदी ने क्या-क्या कहा?