Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट पर आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, मुंबई-कश्मीर समेत कई शहरों से होगी सीधी कनेक्टिविटी

    Updated: Thu, 07 May 2026 06:10 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कल से टिकट बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है, जिससे मुंबई और कश्मीर जैसे प्रमुख शहर जुड़ेंगे। 15 जून से इंडिगो की उड़ानें शुरू ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट से कल से टिकट बुकिंग शुरू।

    2. मुंबई, कश्मीर सहित प्रमुख शहरों से जुड़ेगा एयरपोर्ट।

    3. 15 जून से इंडिगो की उड़ानें होंगी शुरू।

    जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ने शुरू करने की तैयारियां है। 15 जून से संचालन के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ ही देश के प्रमुख पर्यटन स्थल कश्मीर को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

    नोएडा एयरपोर्ट से टिकट की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू होने की पूरी उम्मीद है। आनलाइन प्लेटफार्म पर बुकिंग शुरू हो जाएगी। पहले दिन एयरपोर्ट के रनवे से इंडिगो की दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को नोएडा एयरपोर्ट से शेड्यूल फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की फ्लाइट भी शेड्यूल हो जाएंगी।

    इंडिगो ने यात्री सेवा शुरू करने की घोषणा की

    अभी इंडिगो ने एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जल्द ही अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की यात्री एवं कार्गो सेवाओं के शुरू होने की तिथि और फ्लाइट शेड्यूल भी घोषित हो जाएंगे। जिससे दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों जैसे नवी मुंबई, कश्मीर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर,बंगलुरू, अहमदाबाद, गोवा के लिए उड़ाने शुरू करने की तैयारी है।

    लोगों को बेसब्री से इंतजार

    नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम को स्वीकृति के बाद से ही विमान सेवा शुरू होने को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 जून को इंडिगो की फ्लाइट के साथ ही यह इंतजार समाप्त हो जाएगा। इस बीच एयरलाइंस कंपनियां व अन्य एजेंसी ने एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू होने के मद्देनजर अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक टोल-फ्री एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फंसा, JP इन्फ्राटेक टोल वसूली पर अड़ी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मिली मंजूरी, इसी हफ्ते तय होंगी टिकट की दरें; मई के अंत में उड़ान