नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मिली मंजूरी, इसी हफ्ते तय होंगी टिकट की दरें; मई के अंत में उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मंजूरी मिल गई है, जिससे उड़ानें शुरू करने की अंतिम बाधा दूर हो गई है। विदेशी सीईओ के कारण अटकी यह अनु ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मंजूरी।
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को मिली मंजूरी।
विदेशी सीईओ की जगह नीतू समरा बनीं प्रमुख।
मई के अंत तक शुरू होंगी एयरपोर्ट से उड़ानें।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने के लिए एक और बाधा दूर हो गई है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम को सोमवार शाम अपनी स्वीकृति दे दी।
विदेशी सीईओ होने के चलते यह अनुमति लंबे समय से अटकी थी। इसके लिए गृहमंत्रालय को नियमों में परिवर्तन करने संबंधी प्रस्ताव भी भेजा गया था।
भारतीय सीईओ बनाने के बाद मिली स्वीकृति
हालांकि मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद नोएडा एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी ने अपना सीईओ बदल लिया और नीतू समरा को नया सीईओ बनाया गया। इसके बाद नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो को एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोग्राम के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा गया जिसे सोमवार शाम मंजूरी मिल गई।
इसी के साथ ही अब एयरपोर्ट के संचालन में आ रही आखिरी बाधा भी दूर कर ली गई है और मई के अंत तक एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।
इसी हफ्ते तय होंगी टिकट की दरें
जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक टिकट की दरें तय की जाएंगी। इसके तय होते ही मई के अंत तक एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- जुलाई तक कनेक्ट हो जाएंगे यमुना-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, इंटरचेंज खुलने से 20 किमी दूरी होगी कम
यह भी पढ़ें- विदेशी CEO का विवाद सुलझा, अब नीतू शर्मा बनीं Noida Airport की नई प्रमुख; जल्द उड़ान की राह साफ
यह भी पढ़ें- Noida Airport की अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा करने वालों पर बड़ा एक्शन, भूमाफिया घोषित करने की तैयारी
यह भी पढ़ें- Noida Airport से 17 शहरों के लिए उड़ान भरेंगे विमान, मई अंत तक शुरू होगी सेवा