Noida Airport की अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा करने वालों पर बड़ा एक्शन, भूमाफिया घोषित करने की तैयारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण की अधिग्रहीत जमीन पर मुआवजा लेने के बाद भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे निर्माणों को चिह्नित कर भूमाफ ...और पढ़ें

अवैध निर्माण को चिह्लित कर रेड क्राॅस का निशान लगाती जेवर तहसील की टीम। सौ. तहसील प्रशासन
HighLights
मुआवजा लेने के बाद भी एयरपोर्ट जमीन पर अवैध निर्माण
नगला हुकमसिंह में सात अवैध निर्माण चिह्नित, रेड क्रॉस
अवैध निर्माणकर्ताओं पर भूमाफिया अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी
जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधिग्रहित जमीन पर प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील प्रशासन ने एयरपोर्ट की सरकारी जमीन पर मुआवजा राशि (प्रतिकर) लेने के बाद भी अवैध तरीके से निर्माण करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
प्रतिकर राशि लेने के बाद सरकारी जमीन पर दो गुने मुआवजे और प्लाॅट के लालच में निर्माण करने वालों के खिलाफ अब भमाफिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जेवर के नगला हुकमसिंह गांव में ऐसे सात अवैध निर्माण को तहसील की टीम ने चिन्हित करते हुए रेड क्रास के निशान लगा दिए।
21 गांव की 4500 हेक्टेयर भूमि का होना अधिग्रहण
नोएडा एयरपोर्ट के लिए जेवर के लगभग 21 गांव की लगभग 4500 हेक्टेयर जमीन का तीन अलग-अलग चरणों में अधिग्रहण किया जा रहा है। पहले चरण के लिए अधिग्रहित 1334 हेक्टेयर जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा चुका है दूसरे चरण में 1181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण लगभग पूरा कर लिया गया जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज हो चुकी है।
तीसरे चरण में लगभग दो हजार हेक्टेयर जमीन के लिए जेवर के 14 गांव के किसानों को प्रतिकर के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन तहसील प्रशासन को दसूरे चरण में अधिग्रहित सरकारी जमीन पर नगला हुकमसिंह गांव दो गुने मुआवजे और विस्थापन साइट पर प्लाट के लालच को लेकर अवैध निर्माण की सूचनाएं मिल रही थी।
खबरें और भी
कब्जा करने वालों को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी
बुधवार को उपजिलाधिकारी जेवर ने एक टीम का गठन कर एयरपोर्ट के लिए मुआवजा लेने के बाद सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण करने वालों को चिह्नित करने के लिए भेजा।
टीम ने सात ऐसे बड़े-बड़े निर्माण का चिह्नित करते हुए उनपर लाल रंग से क्राॅस का निशान लगा दिया। इन अवैध निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन (जिन संबंधित जमीनों का कृषकों के द्वारा प्रतिकर की धनराशि प्राप्त कर ली गई है) एसी जमीनों को राजस्व रिकार्ड में नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज हो चुकी सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण के प्रयास की शिकायत मिल रही थी।
जो भी लोग इन जमीनों पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भूमाफिया और अन्य तरीके से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को परियोजना को प्रभावित और राज्य सरकार को वित्तीय क्षति नहीं पहुंचाने दिया जाएगा।
- दुर्गेश सिंह, उपजिलाधिकारी, जेवर
यह भी पढ़ें- गहरी साजिश थी नोएडा का उपद्रव, 10 हजार में छह राउंड गोली; पुलिस को मिले इनपुट
यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव से नोएडा के निर्यातकों पर संकट 46 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित