Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Airport से 17 शहरों के लिए उड़ान भरेंगे विमान, मई अंत तक शुरू होगी सेवा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 07:52 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida Airport) से मई अंत तक 17 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होगी। ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी स्टेच्यू। जागरण

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी स्टेच्यू। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida Airport) से मई अंत में यात्री व कार्गो विमान सेवा शुरू हो जाएगी। देश के 17 प्रमुख शहरों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेंगे।

    यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने जैसी परिस्थिति पर भी चर्चा हुई। एयरपोर्ट संचालन शुरू करने के लिए यापल कंपनी के सीईओ पद पर जल्द किसी भारतीय की नियुक्ति का फैसला कर सकती है।

    Noida Airport Runway

    नोएडा एयरपोर्ट का रनवे। 

    एयरपोर्ट को कब मिला था एयरो ड्रम लाइसेंस?

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को छह मार्च को एयरो ड्रम लाइसेंस मिला था। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से यात्री सेवा शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन यापल सीईओ के विदेशी नागरिक होने के कारण गृह मंत्रालय ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के प्रस्ताव को अस्वीकार कर झटका दे दिया। इससे एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की स्वीकृति में पेंच फंस गया है।

    Noida Airport (1)

    एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द शुरू करने को लेकर यापल की बोर्ड बैठक में मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम की स्वीकृति के लिए यापल सीईओ पद पर भारतीय अधिकारी की नियुक्ति की फैसला जल्द ले सकती है।

    शुरुआत में कितनी फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी?

    अधिकारियों की माने तो कंपनी में सीनियर स्तर पर कई अधिकारी कार्यरत हैं। उनमें से भी किसी को सीईओ नियुक्त किया जा सकता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मई के अंत तक एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो, अकासा आदि देश के 17 प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करेंगी।

    खबरें और भी

    एयरपोर्ट से शुरुआत में प्रतिदिन 60 से 65 विमान सेवा शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट पर अभी विमानों के लिए हैंगर की क्षमता 25 है। एयरपोर्ट पर ट्रैफिक को देखते हुए हैंगर क्षमता को 25 और बढ़ाया जाएगा। इस पर तकरीबन 300 करोड़ रुपये कंपनी खर्च करेगी। इस साल के अंत तक एयरपोर्ट परिसर में बन रहा दो सौ कमरों का होटल भी संचालन शुरू कर देगा।

    यह भी पढ़ें- Noida Airport से गौतमबुद्ध नगर ने भरी विकास की नई उड़ान, फिल्म सिटी और उद्योग बढ़ाएंगे रफ्तार

    यह भी पढ़ें- Noida Airport कार्गो हब से बढ़ेगा निर्यात, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा