Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में अवैध कब्जों पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, सात फार्म हाउस ध्वस्त

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM (IST)

    नोएडा प्राधिकरण ने कोंडली बांगर और झट्टा गांवों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सात अवैध फार्म हाउसों और अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर क ...और पढ़ें

    नोएडा प्राधिकरण ने कोंडली बांगर और झट्टा गांवों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

    नोएडा प्राधिकरण ने कोंडली बांगर और झट्टा गांवों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 

    जागरण संवाददाता, नोएडा। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। गांव कोंडली बांगर और झट्टा में अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण का बुलडोजर सक्रिय रहा।

    इस दौरान डूब क्षेत्र में स्थित सात अवैध फॉर्म हाउसों को ध्वस्त किया गया। झट्टा गांव में दोबारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी पूरी तरह से हटाया गया। इस अभियान के तहत कुल 32,670 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

    प्राधिकरण वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक विश्वास त्यागी के नेतृत्व में तोड़फोड़ टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह कोंडली बांगर गांव के डूब क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। लगभग 10,000 वर्गमीटर भूमि पर बने सात अवैध फॉर्म हाउस ध्वस्त कर दिए गए।

    इसके बाद टीम ने झट्टा गांव के खसरा संख्या-456 पर दोबारा अवैध प्लॉटिंग की सूचना पर कार्रवाई की। अतिक्रमणकर्ताओं ने पहले हटाए गए कब्जे के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और करीब 22,670 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

    त्यागी ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे और निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकेंगे कांवड़िए, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती; क्या है वैकल्पिक रास्ता?

    खबरें और भी