Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल-सीएनजी के दाम बढ़ने पर किया प्रदर्शन

    Updated: Tue, 19 May 2026 03:47 AM (IST)

    नोएडा कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ...और पढ़ें

    नोएडा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पेट्रोल-डीजल के खिलाफ प्रदर्शन।

    नोएडा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पेट्रोल-डीजल के खिलाफ प्रदर्शन।

    HighLights

    1. नोएडा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल-सीएनजी मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन किया।

    2. सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

    3. सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में वृद्धि होने पर भड़के नोएडा कांग्रेस महानगर के पदाधिकारियों ने सोमवार काे सेक्टर-19 में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर देश की जनता को राहत देने की मांग की।

    महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आए दिन खाद्य एवं तरल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि देश पहले से ही आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। अब पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो जाती हैं।

    पदाधिकारियों ने सरकार से तुरंत बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की

    कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पदाधिकारियों ने सरकार से तुरंत बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती, ललित अवाना, संजय तनेजा, राजकुमार त्यागी, रामकुमार शर्मा, राहुल पांडेय, डा. सीमा, विक्रम चौधरी, सुल्तान सिंह बिधूड़ी, दयाशंकर पांडेय, शिवानी पंवार, वीरेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, भव्य रावत, श्याम सिंह चौहान, विश्वनाथ शास्त्री, सतीश व अरुण प्रधान मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण आवासीय भूखंड योजना: 18 जून को 973 भूखंडों की लॉटरी, तैयारी तेज

    खबरें और भी