Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण आवासीय भूखंड योजना: 18 जून को 973 भूखंडों की लॉटरी, तैयारी तेज

    Updated: Tue, 19 May 2026 03:40 AM (IST)

    यमुना प्राधिकरण ने 18 जून को होने वाली आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी की तैयारी शुरू कर दी है। एक लाख से अधिक आवेदनों में से 973 भूखंडों का आवंटन किया जा ...और पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी काे लेकर तैयारी शुरू कर दी।

    यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी काे लेकर तैयारी शुरू कर दी।

    HighLights

    1. 18 जून को होगी आवासीय भूखंडों की लॉटरी।

    2. यमुना प्राधिकरण ने 973 भूखंडों के आवंटन की तैयारी की।

    3. सेवानिवृत्त जजों की निगरानी में होगी लॉटरी प्रक्रिया।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी काे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लाटरी 18 जून को निकाली जाएगी। इसके लिए एक्सपो मार्ट में हाल की बुकिंग और जूरी के सदस्य नियुक्त करने के अलावा आवेदनों की जांच आदि के लिए समिति गठित करने को लेकर चर्चा की गई।

    एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि आवासीय भूखंड योजना में एक लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। आवेदनों की जांच के बाद सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि आवेदकों को आपत्ति निस्तारण का मौका मिल सके।

    18 जून को लॉटरी से 973 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा

    अंतिम रूप से सूची तैयार कर 18 जून को लॉटरी से 973 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया को एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जा सकता है। हाई कोर्ट के सेवा निवृत जजों की समिति की मौजूदगी में लाटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट बसें भर रहीं फर्राटा, यात्रियों की सुरक्षा खतरे में