दीपावली पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 3 जोन में बंटा नोएडा; चौक-चौहारों पर सादे कपड़े में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
दीपावली पर गौतमबुद्ध नगर जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। हर एक क्षेत्र की सुरक्षा ...और पढ़ें
-1793961631279_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया।
बाजारों, मॉल, धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी।
ड्रोन, कैमरों से निगरानी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। दीपावली पर जिले को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का सुरक्षा घेरा रहेगा। भैया दूज तक बाजार, माल, धार्मिक स्थान और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। ड्रोन व कैमरों से निगरानी की जाएगी।
लोगों से भी पुलिस के आंख, कान व नाक बनने की अपील की गई है। अफवाह नहीं फैलाने और किसी भी संदिग्ध वस्तु के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने पर जाेर दिया है।
तीन जोन में बंटा नोएडा
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दीपावली त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा जोन, सेंट्रल नोएडा जोन व ग्रेटर नोएडा जोन में व्यापक सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी रूप से लागू की गई है।
त्योहारों पर बाजार, धार्मिक स्थल, प्रमुख प्रतिष्ठान, औद्योगिक क्षेत्र, माल, भीड़भाड़ वाले स्थान, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीनों जोन में पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।
सादे कपड़ों में मौजूद रहेंगे पुलिस कर्मी
अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिले को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से 10 जोन व 26 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनमें नोएडा जोन में तीन जोन व नौ सेक्टर, सेंट्रल नोएडा जोन में तीन जोन व आठ सेक्टर तथा ग्रेटर नोएडा जोन को चार जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है।
तीनाें जाेन में पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। सभी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग एवं वाहन पेट्रोलिंग कराई जा रही है। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पीआरवी व क्यूआरटी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
सड़क पर खड़े वाहनों की खैर नहीं
डीसीपी यातायात सैयद अब्बास अली ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजार, माल के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू है। रूट डायवर्जन के अलावा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
चिन्हित स्थानों पर पार्किंग होगी। सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लाइसेंसधारी ही बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे
जिले में डीसीपी से अनुमति लेकर लाइसेंसधारी ही केवल ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण, बिक्री व परिवहन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस संबंध में तीनों जोन के व्यापार मंडल, बाजार संघ, धार्मिक गुरुजन, आयोजन समितिय, शांति समिति के पदाधिकारी, उद्योग प्रतिनिधी व संभ्रांत नागरिकों संग बैठक की जा चुकी है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार माने की अपील है।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली-नोएडा यात्रा होगी आसान, अलीगढ़ से विशेष तैयारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।