डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले ध्यान दें! क्या बढ़ गया गैस बुक कराने का समय, सरकार ने किया क्लियर
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट की अफवाहों के बीच, सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग अवधि में बदलाव की खबरें चल रही थीं। सरकार ने स्पष्ट कि ...और पढ़ें
HighLights
बुकिंग अवधि में बदलाव की खबरें गलत हैं।
शहरी क्षेत्रों में 25, ग्रामीण में 45 दिन का नियम।
सरकार ने एलपीजी के पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पैदा हुआ गैस संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा। इस वजह से घरेलू गैस डबल सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर बुकिंग अवधि बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि अब सरकार ने क्लियर कर दिया है कि सच क्या है।
क्या चल रही हैं खबरें
बता दें कि खबरें चल रही हैं कि डबल सिलिंडर कनेक्शन वालों को अब सिलिंडर के लिए 30 दिन की बजाय 35 दिन पहले बुकिंग करानी होगी। वहीं सिंगल सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए 21 दिन के स्थान पर 25 दिन वाला नियम ही यथावत है।
इसी तरह पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए भी सिलिंडर बुकिंग अवधि 45 दिन रहेगी ऐसी खबरें चल रही हैं।
सरकार ने क्या बताया सच
सरकार ने कहा है कि 'हमारे संज्ञान में आया है कि कई न्यूज रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एलपीजी की बुकिंग के लिए उज्ज्वला योजना के तहत 45 दिन का समय मिलेगा और बिना उज्ज्वला कनेक्शन वाले 25 दिन पहले ही बुकिंग करा सकेंगे। यह तब लागू होगा जब सिंगल कनेक्शन है और डबल सिलिंडर कनेक्शन वालों को 35 दिन का समय मिलेगा।'
हालांकि हम यह साफ करते हैं कि ऐसे कोई भी बदलाव बुकिंग में नहीं किए गए हैं। बुकिंग के लिए पहले से चले आ रहे नियम ही लागू रहेंगे। जो निम्न प्रकार हैं-
- 25 दिन शहरी इलाकों के लिए
- 45 दिन ग्रामीण इलाकों के लिए चाहे कोई भी कनेक्शन हो
सरकार ने नागरिकों से गलत जानकारी न फैलाने और न ही इन पर विश्वास करने का आग्रह किया है। साथ ही एलपीजी बुकिंग के लिए पैनिक न होने की भी सलाह दी है। सरकार ने जोर देते हुए कहा है कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक देश में है और चिंता करने की कोई वजह नहीं है।
खबरें और भी
पांच किलो घरेलू और 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर भी ले सकेंगे
घरेलू उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से पांच किलो का घरेलू सिलिंडर और 10 किलो का कंपोजिट सिलिंडर की डिलीवरी भी ले सकेंगे। पांच किलो वाला घरेलू सिलिंडर शहरी क्षेत्र में 9 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन के अंतराल पर मिलेंगे वहीं, 10 किलो का कंपोजिट सिलिंडर शहरी क्षेत्र में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन में ले सकेंगे।