15 सिलिंडर कोटा खत्म? अब एलपीजी रीफिल के लिए देने होंगे इन सवालों के जवाब
15 सिलिंडर का कोटा खत्म होने के बाद एलपीजी रीफिल करवाने के लिए अब उपभोक्ताओं को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। ...और पढ़ें
HighLights
कोटा खत्म होने पर एलपीजी रीफिल के नए नियम
परिवार सदस्य, मेहमानों की जानकारी देनी होगी
शादी या भंडारे जैसे आयोजन का कारण बताएं
जागरण संवाददाता, देहरादून। गैस वितरक कंपनियों की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ सालाना 12 सिलिंडर दिए जाते हैं, जबकि बिना सब्सिडी 15 सिलिंडर देने का प्रविधान है।
इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत खाती ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपना सालाना सिलिंडर कोटा खत्म कर देता है तो उसे एजेंसी आकर एक फार्म भरना होता है। इसमें उसे अतिरिक्त सिलिंडर मांगने की वजह बतानी होती है। इसमें घर के सदस्यों की संख्या, घर पर आने वाले मेहमानों की संख्या, शादी आदि आयोजन की जानकारी देनी होती है। इसके बाद यह फार्म कंपनी को भेजा जाता है।
अगर कंपनी इसे स्वीकृत करता है, तभी अतिरिक्त सिलिंडर दिया जाता है। गैस गोदाम रोड स्थित भारत गैस के गोदाम इंचार्ज शिवराज बगडवाल ने बताया कि एक वित्त वर्ष (अप्रैल से मार्च) के बीच भारत गैस से घरेलू उपभोक्ताओं को 15 घरेलू सिलिंडर दिए जाते हैं। अतिरिक्त सिलिंडर के लिए आवेदन करना होता है। हालांकि कंपनी जांच के बाद ही आवेदन स्वीकृत करती है।
इस तरह के सवालों का देना होगा जवाब
- परिवार में कितने सदस्य हैं?
- परिवार में आने वाले मेहमानों का विवरण
- क्या घर पर शादी, भंडारा या अन्य आयोजन है?
- अतिरिक्त सिलिंडर मांगने की क्या वजह है?
यह भी पढ़ें- सुनो-सुनो! बदले नियम, दो सिलिंडर वालों को 25 नहीं; 35 दिन बाद मिलेगी घरेलू गैस