Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुनो-सुनो! बदले नियम, दो सिलिंडर वालों को 25 नहीं; 35 दिन बाद मिलेगी घरेलू गैस

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:54 AM (IST)

    घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब दो सिलिंडर वाले कनेक्शनों को 25 की जगह 35 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा, जबकि एक सिलिंडर वालों क ...और पढ़ें

    एक कनेक्शन में एक सिलिंडर पर पहले की तरह 25 दिन के बाद मिलेगा. Concept Photo

    एक कनेक्शन में एक सिलिंडर पर पहले की तरह 25 दिन के बाद मिलेगा. Concept Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। जिन घरों में गैस सिलिंडर के एक कनेक्शन में दो सिलिंडर हैं तो उन्हें अब बुकिंग के लिए 25 की जगह 35 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि जिन लोगों के पास एक ही सिलिंडर है तो उनकी बुकिंग पूर्व की तरह 25 दिन बाद होगी।

    पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से गैस की आपूर्ति लगातार प्रभावित हुई है। इस कारण पहले घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई थी। अब इस अवधि को और बढ़ा दिया गया है।

    कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में गैस मैनेजर रवि मेहरा ने बताया कि यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उज्ज्वला कनेक्शन धारकों के लिए बुकिंग की अवधि 45 दिन कर दी गई है। यह नियम ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए लागू किया गया है। इससे पूर्व सिलिंडर बुकिंग की अवधि शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन की गई थी। मेहरा ने बताया कि जिन्होंने पहले से बुकिंग की है। उन्हें पुराने नियम से ही सिलिंडर की डिलीवरी मिलेगी।

    बताना होगा घर पर आयोजन तो नहीं

    इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत खाती ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपना सालाना सिलिंडर कोटा खत्म कर देता है तो उसे एजेंसी आकर एक फार्म भरना होता है। इसमें उसे अतिरिक्त सिलिंडर मांगने की वजह बतानी होती है। इसमें घर के सदस्यों की संख्या, घर पर आने वाले मेहमानों की संख्या, शादी आदि आयोजन की जानकारी देनी होती है। 

    यह भी पढ़ें- अब मर्जी से नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, डबल कनेक्शन पर 35 और उज्ज्वला लाभार्थियों को 45 दिन बाद ही मिलेगा

    यह भी पढ़ें- क्या अब नहीं लगेगी सिलिंडर के लिए लाइन? 93 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे दो टैंकर

    खबरें और भी