Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायपुर से विवाद के बाद नोएडा बना सप्लाई का हब, हैदराबाद से कैंसर दवाएं तो दरभंगा से आते थे स्नेक वेनम इंजेक्शन

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:49 PM (IST)

    नोएडा में एक छापेमारी में 2.48 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं, जिनमें कैंसर रोधी और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन शामिल थे, बरामद की गईं। ...और पढ़ें

    नोएडा में एक छापेमारी में 2.48 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं, जिनमें कैंसर रोधी और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन शामिल थे, बरामद की गईं।

    नोएडा में एक छापेमारी में 2.48 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं, जिनमें कैंसर रोधी और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन शामिल थे, बरामद की गईं। 

    HighLights

    1. नोएडा में 2.48 करोड़ की अवैध दवाएं जब्त, 13 गिरफ्तार।

    2. एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन अफ्रीकी नागरिकों को नशे के लिए सप्लाई।

    3. दवाएं हैदराबाद और दरभंगा से लाकर नोएडा में बेची जा रही थीं।

    आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच दिल्ली, सीडीएससीओ नार्थ जोन और जिला औषधि विभाग गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम की हुई कार्रवाई में नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी में बरामद हुई 2.48 करोड़ रुपये की दवाओं का जखीरा हैदराबाद और दरभंगा से जमा किया गया था।

    छापेमारी के दौरान कैंसर रोधी दवाओं के साथ ही एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के अलावा कई आयात हुईं दवाएं बरामद की गई थीं। छापेमारी में बरामद हुए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन यहां से अफ्रीकी नागरिकों को सप्लाई हो रहे थे।

    साथ ही गिरफ्तार युवक के पास से रायपुर में मेडिकल के होलसेल और रिटेलर का पंजीकृत लाइसेंस भी बरामद हुआ है, जो वर्ष 2022 से 2027 तक मान्य है। अब टीम इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।

    बता दें कि हाल ही में दिल्ली में दर्ज हुए एक मामले में जिला औषधि विभाग गौतमबुद्ध नगर ने क्राइम ब्रांच दिल्ली, सीडीएससीओ नार्थ जोन के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी के फ्लैट नंबर 402 में छापेमारी की कार्रवाई की थी।

    यहां से टीम ने कैंसर रोधी दवाएं, एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के अलावा कई अन्य आयात हुईं दवाओं को बरामद किया था, जिनकी कीमत लगभग 2.48 रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार हुए आरोपित आनंद कुमार के पास से रायपुर में 2022 से 2027 तक के लिए मेडिकल का होलसेल और रिटेलर का लाइसेंस भी बरामद किया गया।

    खबरें और भी

    पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह पहले रायपुर में दवाओं का काम करता था, लेकिन उसके साथी के साथ विवाद होने के कारण करीब एक वर्ष पहले दवाओं को लेकर नोएडा आ गया था। तब से वह दवाओं को सप्लाई करने का काम नोएडा से ही कर रहा था। वह कैंसर रोधी दवाओं की खरीदारी हैदराबाद से करता था और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की खरीदारी दरभंगा से कर रहा था।

    नशे के लिए हो रही थी एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की सप्लाई 

    छापेमारी में नोएडा से गिरफ्तार युवक एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली समेत आसपास रह रहे अफ्रीकी नागरिकों को गिरोह के माध्यम से सप्लाई कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि अफ्रीकी नागरिक अक्सर इस इंजेक्शन का उपयोग नशे के लिए करते हैं।

    यह इंजेक्शन मेडिकल स्टोर या अस्पतालों में सामान्य तौर पर नहीं मिलते हैं। आरोपित अफ्रीकी नागरिकों को महंगे दामों में इंजेक्शन सप्लाई कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि इंजेक्शन की सप्लाई कई अस्पतालों में भी हो रही थी। हालांकि अभी टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

    दवाओं की खरीद फरोख्त करने वाले 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी 

    जिला औषधि निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर जय सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नोएडा में 20-21 जुलाई की देर रात आनंद कुमार की गिरफ्तारी किए जाने से पहले नौ लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

    इसके बाद गिरफ्तार किए गए युवक के बताए गए पते हैदराबाद से तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। टीमें एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन को बेचने वाले लोगों की तलाश के लिए दरभंगा गई हुई हैं।