विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शॉर्ट सर्किट के बाद तेज आवाज के साथ जला बिजली का खंभा, फायर विभाग को नहीं मिली जानकारी; लोग बनाते रहे Video

Published: Tue, 23 Jun 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

नोएडा के नगली वाजिदपुर गांव में सोमवार रात बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे तेज आवाज के साथ खंभा जल उठा।

HighLights

  1. नोएडा के नगली वाजिदपुर में बिजली के खंभे में आग।

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तेज आवाज के साथ जला खंभा।

  3. फायर विभाग को सूचना नहीं, घटना के वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नगली वाजिदपुर गांव में सोमवार रात बिजली के खंभे में डिश, इंटरनेट आदि के बंधे कई तार में शार्ट सर्किट हो गया।

इसके बाद तेज आवाज के साथ आग लग गई। आसपास के एक-दो लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो आग की लपटों से खंभा भी चपेट में आ गया था।

खंभे के साथ जला कचरा और इंसुलेटेड तार

देखते ही देखते खंभे के पास पड़ा कचरा भी जल गया। साथ ही घरों को जोड़ने वाले एक दो इंसुलेटेड तार भी जलकर जमीन पर गिर गए।

गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग बुझ गई। लोगों के बनाए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अग्निशमन और एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने इस तरह की आग की सूचना मिलने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: दादरी की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादासा

यह भी पढ़ें- नोएडा: आग में फंसे बुजुर्ग दंपती को गेट काटकर निकाला, अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर 3 BHK फ्लैट में लग गई थी आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।