नोएडा: कांवड़ मार्ग को सुरक्षित करने में जुटा बिजली निगम, 850 पोल पर टेपिंग और ट्रांसफार्मर पर फेंसिंग शुरू
विद्युत निगम कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। यात्रा मार्ग पर 850 बिजली पोल की टेपिंग पूरी हो चुकी है और ट्रांसफा ...और पढ़ें

जेवर के मोहम्मदाबाद गांव में विद्युत पोल पर की गई टेपिंग। सौ- निगम
HighLights
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 850 बिजली पोल की टेपिंग पूरी।
90 ट्रांसफार्मरों की मजबूत फेंसिंग, 163 लाइनें ऊंची की गईं।
यात्रा मार्ग पर निरंतर पेट्रोलिंग और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, नोएडा। कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए विद्युत निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। 30 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के मार्ग पर अब तक 850 बिजली पोल की टेपिंग पूरी कर ली गई है।
कुल 2030 पोल पर टेपिंग का लक्ष्य है। 1280 की टेपिंग 30 जुलाई से पहले पूरी करने का लक्ष्य है। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम लगातार काम कर रही है। शेष 350 पोलों पर 29 जुलाई तक टेपिंग कार्य पूरा करने का दावा निगम की ओर से किया गया है।
अधीक्षण अभियंता विवेक पटेल ने बताया कि कावंड मार्ग पर कार्य तेजी से कर रहा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी घटना से यात्रियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मार्ग पर होगी निरंतर पेट्रोलिंग
अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम इसकी निगरानी कर रही है। निगम ने 90 ट्रांसफार्मरों की मजबूत फेंसिंग कर दी है। 163 जगहों पर बिजली की लाइनों को ऊंचा किया गया है। 70 से अधिक जगहों पर तारों को ढिलाई को कसा गया है।
खबरें और भी
इन तैयारियों के बाद मार्ग पर निरंतर पेट्रोलिंग की जाएगी। रात के समय भी टीमें गश्त करेंगी और किसी भी छोटी-बड़ी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत निगम के इन प्रयासों से कांवड़ यात्रा न केवल सुगम बनेगी बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगी। अधीक्षण अभियंता ने विवेक पटेल ने दावा किया कि शेष कार्य भी कांवड यात्रा से पूर्व पूरे कर लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- रात में कांवड़ियों के पास भी नहीं फटकेगा तेंदुआ! UP पुलिस की यह अनोखी 'ड्रैगन लाइट' तकनीक करेगी सुरक्षा
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां: छह जोन और 17 सेक्टर में बंटा क्षेत्र, मांस बिक्री पर पाबंदी