Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में सिद्ध पीठ शनि मंदिर के पास जमकर गरजा बुलडोजर, अवैध झुग्गियों को किया ध्वस्त

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:46 AM (IST)

    दैनिक जागरण की खबर के बाद नोएडा के सेक्टर-14ए में यमुना पुस्ता मार्ग पर श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर के पास सार्वजनिक भूमि पर बनी झुग्गियों को प्राधिकरण औ ...और पढ़ें

    झुग्गियों को ध्वस्त किया। जागरण

    झुग्गियों को ध्वस्त किया। जागरण

    HighLights

    1. दैनिक जागरण की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया।

    2. नोएडा के शनि मंदिर के पास झुग्गियों पर चला बुलडोजर।

    3. सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-14ए स्थित यमुना पुस्ता मार्ग पर श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर के पास झुग्गियां बसाए जाने के मामले को दैनिक जागरण द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

    प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक भूमि पर बनी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

    दैनिक जागरण ने शनि मंदिर के पास बस रहीं झुग्गियों पर विवाद गहराया शीर्षक से खबर प्रकाशित कर स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था।

    धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही 

    खबर में आरोप लगाया गया था कि मंदिर परिसर से सटाकर लगातार नई झुग्गियां बसाई जा रही हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा, स्वच्छता और धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही सावन में लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई थी।

    समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से झुग्गियों को हटाकर क्षेत्र खाली कराया गया।